Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shivling Puja Niyam: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? यहां जानिए नियम

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 10:41 AM (IST)

    सनातन धर्म में भगवान शिव का ही स्वरूप माने गए शिवलिंग की पूजा विशेष महत्व रखती है। शिवलिंग की पूजा के दौरान भगवान शिव को कई तरह की सामग्री चढ़ाई जाती ...और पढ़ें

    Shivling Puja Niyam शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए?
    Shivling Puja Niyam शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए?

    HighLights

    1. देवों के देव महादेव कहलाते हैं भगवान शिव।
    2. भगवान शंकर का ही स्वरूप है शिवलिंग।
    3. शिवलिंग की पूजा के प्राप्त होते हैं शुभ फल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shiv Puja ke Niyam: सनातन धर्म में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी प्रकार शिवलिंग पूजा का भी विधान है। कई बार शिवलिंग की पूजा करते समय लोग संशय में पड़ जाते हैं, कि शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए। साथ ही जानते हैं शिवलिंग से जुड़े पूजा नियम। 

    सबसे पहले किसे चढ़ाएं जल

    अगर आप शिवलिंग पूजन कर रहे हैं, तो इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि सबसे पहले गणेश जी पर जल अर्पित करना चाहिए और इसके बाद ही करें शिवलिंग की पूजा शुरू करनी चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

    बनी रहेगी शिव जी की कृपा

    पूजा के दौरान शिवलिंग पर सबसे पहले जल अर्पित करना चाहिए। जल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग पर जल हमेशा तांबे के लोटे से चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही जल चढ़ाते समय ओम नमः शिवाय का जाप भी जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा आपके पर बनी रहेगी।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    जल के बाद क्या चढ़ाएं

    शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद आप अन्य सामग्री जैसे - दूध, दही और शहद आदि अर्पित कर सकते हैं। यदि आप शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि दूध को स्टील के लोटे में चढ़ाना चाहिए क्योंकि तांबे के लोटे में कच्चा दूध चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में मूर्ति स्थापित करते समय ध्यान रखें ये वास्तु नियम, मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद

    इस तरह करें जलाभिषेक

    हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग का जलाभिषेक बैठकर या झुककर करना शुभ माना जाता है। इस बात का खास ख्याल रखें कि कभी भी सीधे खड़े होकर जलाभिषेक नहीं करना चाहिए। 

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'