Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somwar Ke Upay: इन उपायों से करें कुंडली में चंद्रमा मजबूत, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 19 May 2024 02:00 PM (IST)

    कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। जातक को हर शुभ कार्य में सफलता प्राप्त होती है। वहीं चन्द्रमा कमजोर होने पर जातक को ...और पढ़ें

    Somwar Ke Upay: इन उपायों से करें कुंडली में चंद्रमा मजबूत, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात
    Somwar Ke Upay: इन उपायों से करें कुंडली में चंद्रमा मजबूत, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा जाता है।
    2. कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है।
    3. चन्द्रमा कमजोर होने पर जातक को मानसिक तनाव की समस्या होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा जाता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। जातक को हर शुभ कार्य में सफलता प्राप्त होती है। वहीं, चन्द्रमा कमजोर होने पर जातक को मानसिक तनाव की समस्या होती है। साथ ही माता जी की सेहत अच्छी नहीं रहती है। अतः ज्योतिष हमेशा कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने की सलाह देते हैं। कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से जातक को जीवन में मन मुताबिक सफलता मिलती है। अगर आप भी अपनी कुंडली में चंद्रमा मजबूत करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही मानसिक तनाव से भी निजात मिलती है।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से कौंच गंधर्व को द्वापर युग में बनना पड़ा भगवान गणेश की सवारी?


    उपाय

    • अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही सोमवार के दिन वट वृक्ष में जल का अर्घ्य दे। इस समय वट वृक्ष की 3 बार परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
    • भगवान शिव की पूजा करने से भी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। अतः सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
    • अगर आप चंद्र देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन चांदी की अंगूठी अपनी उंगली में धारण करें। आप चांदी से निर्मित कछुआ भी धारण कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
    • ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के समय चंद्र स्तोत्र का पाठ करने से भी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। आप इस स्तोत्र का पाठ पूर्णिमा के दिन भी कर सकते हैं।
    • कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से माता जी की सेहत अच्छी रहती है। अतः माता जी की सेवा करें। साथ ही घर के बड़े सदस्यों की भी सेवा करें। उनकी आज्ञा का पालन करें।
    • ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार का व्रत करने से भी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। इस व्रत को शुक्ल पक्ष से शुरू कर सकते हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।