Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Puja Niyam: तुलसी में अर्पित करें ये शुभ चीजें, खुशियों से भर जाएगा आपका घर

    Updated: Wed, 15 May 2024 12:56 PM (GMT+05:30)

    हिंदू धर्म माना गया है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही इस पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। तुलसी के प ...और पढ़ें

    Tulsi Ke Niyam in hindi तुलसी में क्या अर्पित करना चाहिए?
    Tulsi Ke Niyam in hindi तुलसी में क्या अर्पित करना चाहिए?

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में पूजनीय और पवित्र मानी गई है तुलसी।
    2. सुबह-शाम की जाती है तुलसी जी की पूजा।
    3. तुलसी में माना गया है देवी लक्ष्मी का वास।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Ke Niyam: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है, उसपर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में यदि आप तुलसी में ये चीजें अर्पित करते हैं, तो आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि तुलसी में किन चीजों को अर्पित करने से साधक पर मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद बना रहता है।

    बनी रहेगी सुख-शांति

    तुलसी के पौधे में गाने का रस अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि यदि प्रत्येक माह की पंचमी तिथि पर तुलसी में गन्ने का रस अर्पित किया जाए, तो इससे साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां

    तुलसी के पौधे पर सुहाग की सामग्री जैसे लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी आदि चढ़ाने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही तुलसी जी की कृपा से वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहती है।

    रोजाना करें ये काम

    तुलसी माता की कृपा प्राप्ति के लिए रोजाना जल अर्पित करना चाहिए व शाम के समय उनके समक्ष घी का दीपक भी जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। बस इस बात का ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं देना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    किस दिन डालें कच्चा दूध

    माना गया है कि गुरुवार और शुक्रवार के दिन में तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके और आपके परिवार के ऊपर बना रहता है। इस उपाय को करने से घर से दरिद्रता भी दूर होती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।