Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishakh Amavasya 2024: इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु की पूजा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 06 May 2024 10:10 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मृत्यु लोक में स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी प्रकार के दुखों का नाश होत ...और पढ़ें

    Vaishakh Amavasya 2024: इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु की पूजा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
    Vaishakh Amavasya 2024: इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु की पूजा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    HighLights

    1. हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या तिथि पड़ती है।
    2. अमावस्या तिथि पर साधक स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मृत्यु लोक में स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vaishakh Amavasya 2024: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। इस वर्ष वैशाख अमावस्या 08 मई को है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान किया जाता है। इसके पश्चात जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मृत्यु लोक में स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है। अतः अमावस्या और पूर्णिमा तिथि पर साधक स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो इस शुभ मुहूर्त में वैशाख अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा करें।

    यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 4 उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात


    सौभाग्य योग

    ज्योतिषियों की मानें तो वैशाख अमावस्या पर सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस दिन सौभाग्य योग का निर्माण संध्याकाल 05 बजकर 41 मिनट तक है। इस समय में पूजा, जप-तप और दान-पुण्य कर सकते हैं।

    सर्वार्थ सिद्धि योग

    वैशाख अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 01 बजकर 33 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 09 मई को सुबह 05 बजकर 34 मिनट तक है। इस समय में भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ कामों में सिद्धि प्राप्त होती है।

    शिववास

    अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो वैशाख अमावस्या पर प्रातः काल 08 बजकर 51 मिनट तक स्नान-ध्यान के बाद देवों के देव महादेव का जलाभिषेक कर सकते हैं। इस समय तक भगवान शिव, जगत जननी आदिशक्ति मां पार्वती के साथ रहेंगे। भगवान  इस दौरान भगवान शिव का अभिषेक करने से सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ऐसे हुआ था पापनाशिनी मां गंगा का जन्म, जानिए पौराणिक कथा

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।