बजरंगबली के हाथ में वज्र और ध्वजा क्यों? हनुमान चालीसा की इस चौपाई से समझें इसका रहस्य
हनुमान चालीसा की एक महत्वपूर्ण चौपाई "हाथ बज्र और ध्वजा विराजे।कांधे मूंज जनेऊ साजै॥" का अर्थ और महत्व बताया गया ...और पढ़ें
-1792208395207_m.webp)
हनुमान चालीसा की इस चौपाई में छिपा है बड़ा रहस्य (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा को सबसे लोकप्रिय स्तोत्रों में से एक माना जाता है। इसकी रचना गोस्वामी तुलसीदास जी ने की थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर प्रकार का अज्ञात भय, असुरक्षा और मृत्यु का डर दूर होता है। साथ ही हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
वैसे तो हनुमान चालीसा की सभी चौपाइयों को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन एक ऐसी चौपाई है जिससे यह संदेश मिलता है कि अपार शक्ति होने के बावजूद मनुष्य के भीतर ज्ञान और पवित्रता का होना ही उसे महान बनाता है। इस बात को जानकर आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर वह कौन-सी चौपाई है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से उस चौपाई और उसके हिंदी अर्थ के बारे में बताते हैं।
हाथ बज्र और ध्वजा विराजे।
कांधे मूंज जनेऊ साजै॥
हनुमान चालीसा की इस चौपाई का हिंदी अर्थ है कि बजरंगबली के एक हाथ में वज्र और दूसरे हाथ में ध्वजा सुशोभित है। वहीं, उनके कंधे पर मूंज (एक प्रकार की पवित्र घास) से बना हुआ जनेऊ सजा हुआ है।
शब्दों के अनुसार अर्थ
हाथ- हाथों में
बज्र- वज्र (शक्तिशाली अस्त्र)
ध्वजा- पताका
विराजे- सुशोभित है
कांधे- कंधे पर
मूंज- एक प्रकार की पवित्र घास
जनेऊ- यज्ञोपवीत
साजै- सजा हुआ है
चौपाई का महत्व
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस चौपाई में हनुमान जी की शक्ति, भक्ति और ज्ञान का अद्भुत संतुलन देखने को मिलता है। हनुमान जी के हाथ में वज्र बुराई और संकटों के नाश का प्रतीक है। इस चौपाई में बताया गया है कि प्रभु बेहद शक्तिशाली हैं, जो अपने भक्तों और धर्म की रक्षा के लिए कठोर से कठोर प्रहार कर सकते हैं। कंधे पर जनेऊ धारण करना यह दर्शाता है कि बजरंगबली सिर्फ एक योद्धा ही नहीं हैं, बल्कि वेदों के ज्ञाता, परम विद्वान और अखण्ड ब्रह्मचारी भी हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान चालीसा की इस चौपाई का पाठ करने से व्यक्ति के मन का हर प्रकार का डर दूर होता है और सुख-समृद्धि व आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसके अलावा, किसी नए काम की शुरुआत करने या परीक्षा से पहले इस चौपाई का पाठ करने से कार्यों में निश्चित सफलता प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- 40 दिनों तक हनुमान चालीसा का लगातार पाठ पढ़ने से क्या होता है? जानिए नियम और इसके अद्भुत फायदे
यह भी पढ़ें- हनुमान पूजा के बाद भी नहीं लगता मन? रामचरितमानस में छिपा है बजरंगबली को प्रसन्न करने का यह खास तरीका
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।