Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार इस विधि से करें भगवान कृष्ण की पूजा, पूरी होगी हर इच्छा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 11:54 AM (IST)

    Krishna Janmashtami 2023 धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भक्ति करने से साधक को पृथ्वी लोक पर ही स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। अ ...और पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार इस विधि से करें भगवान कृष्ण की पूजा, पूरी होगी हर इच्छा
    Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार इस विधि से करें भगवान कृष्ण की पूजा, पूरी होगी हर इच्छा

    HighLights

    1. वैष्णव संप्रदाय के लोग 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे।
    2. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है।
    3. बाल गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Krishna Janmashtami 2023: हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में कृष्णाष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार, आज कृष्ण जन्माष्टमी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत उपवास भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भक्ति करने से साधक को पृथ्वी लोक पर ही स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। अत: साधक श्रद्धा भाव से कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो कृष्ण जन्माष्टमी तिथि पर मनोकामना पूर्ति हेतु राशि अनुसार इस विधि से लड्डू गोपाल की पूजा करें। आइए, राशि अनुसार मंत्र जानते हैं-

    राशि अनुसार करें पूजा

    1. मेष राशि के जातक स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। इस दौरान बाल गोपाल को कुमकुम का तिलक लगाएं। इसके पश्चात, गुलाबी रंग का वस्त्र अर्पित करें। वहीं, प्रसाद में आटे की पंजीरी अर्पित करें। इस तरह भगवान की पूजा करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
    2. वृषभ राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दूध और मधु से बाल गोपाल को स्नान कराएं और पीले चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद शुद्ध दूध से बनी मिठाई अर्पित करें। आप भगवान कृष्ण संग राधा रानी की भी पूजा करें।
    3. मिथुन राशि के जातक शीघ्र विवाह के लिए राधा रानी और भगवान कृष्ण को लाल चुनरी अर्पित करें। वहीं, प्रसाद में बेसन के लड्डू अर्पित करें। इस उपाय को करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
    4. कर्क राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को शंख में जल भर स्नान कराएं। इसके बाद गंगाजल से स्नान कराएं। वहीं, पूजा के समय बेसन की पंजीरी का भोग लगाएं।
    5. सिंह राशि के जातक सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए बाल गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। प्रसाद में धनिया की पंजीरी अर्पित करें।
    6. कन्या राशि के जातक श्रीकृष्ण जनमोत्स्व पर बाल गोपाल को गंगाजल में दूध मिलाकर स्नान कराएं। इसके पश्चात, हरे रंग के वस्त्र अर्पित करें या हरे रंग के वस्त्र से श्रृंगार करें। इसके बाद विधि विधान से पूजा कर दही और पंजीरी का भोग लगाएं।
    7. तुला राशि के जातक बाल गोपाल को दूध से स्नान कराएं। इसके पश्चात, पीले चंदन का तिलक लगाएं और लाल वस्त्र पहनाएं। वहीं,प्रसाद में खीर अर्पित करें।
    8. वृश्चिक राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कराएं। इसके बाद पीले वस्त्र पहनाकर विधि विधान से बाल गोपाल की पूजा करें। प्रसाद में नारियल की बर्फी अर्पित करें।
    9. धनु राशि के जातक जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को दही से स्नान कराएं। इसके बाद लाल वस्त्र पहनाएं। वहीं, पूजा में मुरली मनोहर को नारियल के लड्डू का भोग लगाएं।
    10. मकर राशि के जातक भगवान नारायण की कृपा पाने के लिए बाल गोपाल को कच्चे दूध से स्नान कराएं। अब विधि-विधान से पूजा कर आटे की पंजीरी का भोग लगाएं।
    11. कुंभ राशि के जातक जन्माष्टमी पर्व पर दूध से लड्डू गोपाल को स्नान कराएं। अब उन्हें हरे रंग का वस्त्र अर्पित करें। वहीं, भोग में बेसन के लड्डू अर्पित करें।
    12. मीन राशि के जातक भगवान कृष्ण के अवतरण दिवस पर जल से स्नान कराएं। अब विधि विधान से पूजा कर दूध से बनी मिठाई अर्पित करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'