Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Feng Shui Tips: बढ़ते वजन और मोटापे से हैं परेशान, तो बस करें ये आसान काम

    By kartikey.tiwariEdited By:
    Updated: Mon, 20 May 2019 01:14 PM (IST)

    आइए जानते हैं उन फेंगशुई टिप्स के बारे में जो आपके वजन और मोटापे को नियंत्रित करने में सहायक होंगे— ...और पढ़ें

    Feng Shui Tips: बढ़ते वजन और मोटापे से हैं परेशान, तो बस करें ये आसान काम
    Feng Shui Tips: बढ़ते वजन और मोटापे से हैं परेशान, तो बस करें ये आसान काम

    नई दिल्ली, जेएनएन। आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में अधिकतर वे लोग बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान हैं, जो शारीरिक तौर पर बिल्कुल भी ऐक्टिव नहीं हैं। वजन के बढ़ने और मोटापे का सीधा संबंध हमारे खान-पान और दिनचर्या पर निर्भर है। हालांकि आप अगर फेंगशुई में दिए गए कुछ टिप्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो काफी हद तक मोटापे और वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

    आइए जानते हैं उन फेंगशुई टिप्स के बारे में जो आपके वजन और मोटापे को नियंत्रित करने में सहायक होंगे—

    1. इंसान की भूख का संबंध रंगों से होता है। लाल और चटकीले रंगों को देखकर हमें भूख अधिक लगती है। आपने देखा होगा कि रेस्टोरेंट्स में खास तौर पर गहरे लाल रंग या चटकीले रंगों का इस्तेमाल होता है। आप अपने किचन और डायनिंग हॉल की दीवारों पर लाइट कलर करवाएं, ताकि वहां बैठकर भोजन करते समय आप ओवर ईटिंग से बचेंगे।

    2. ध्यान रखें कि आपकी प्लेट और टेबल क्लॉथ का रंग लाल या कोई चटकीला रंग न हो। आप प्लेट और टेबल क्लॉथ ब्लैक या ब्लू कलर का प्रयोग करें, इससे भूख नियंत्रित रहती है। परिणाम स्वरुप वजन भी नियंत्रित रहता है।

    3. अपने किचन को व्यवस्थित रखें, जो अनावश्यक चीजें हों उनको निकाल दें। किचन में खाने की आवश्यक वस्तुओं को ही रखें।

    4. टेबल पर बैठते ही खाना शुरू न करें। फेंगशुई के अनुसार, भोजन से पहले ध्यान करें और फिर संतुष्टिपूर्वक भोजन करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, शरीर में फैट की मात्रा नहीं बढ़ेगी।

    5. ओवर ईटिंग से बचने के लिए भूख से थोड़ा कम खाएं। डाइनिंग टेबल और किचन में ताजे फल और फूल रखें।

    6. वजन को नियंत्रित करने के लिए फ्रीज और डाइनिंग टेबल के सामने शीशा लगाएं। एक और बात ध्यान रखें कि सूर्य की रोशन आपके किचन और डाइनिंग एरिया में आए।

    7. फेंगशुई में वजन कम करने के लिए एक और तरीका है, जिसे जानकर आपको हैरानी हो सकती है। यह उपाय आपके जूते से जुड़ा है। आप अपना जूता घर में ऐसी जगह पर रखें, जहां आते-जाते आपकी नजर उस पर पड़े।

    खबरें और भी

    8. अपने घर में उन तस्वीरों को लगाएं, जिनमें स्वस्थ लोग दिखें, ताकि आप भी उनकी तरह हेल्दी और फिट रहने के लिए प्रेरित हो सकें।

    9. ऐसा भोजन न करें, जिनमें कैलोरी की मात्रा बेहद ही कम हो।

    10. ब्राइट कलर्स वाले कपड़ों में एक्सरसाइज करें, ये कलर्स फिज़िकल एक्टिविटी के लिए प्रेरित करते हैं, डार्क कलर्स से थकान महसूस होती है।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप