Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों सबसे ज्यादा प्रभावशाली होता है 13 मुखी रुद्राक्ष? पढ़ें इसके फायदे और पहनने का जानें तरीका

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 05:30 PM (IST)

    13 मुखी रुद्राक्ष को भगवान शिव का अंश और अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है, जो शुक्र ग्रह से संबंधित है। इसे धारण करने से आकर्षण, भौतिक सुख, वैवाहिक जीवन ...और पढ़ें

    13 मुखी रुद्राक्ष क्या है? (Picture Credit- AI)

    13 मुखी रुद्राक्ष क्या है? (Picture Credit- AI)

    HighLights

    1. 13 मुखी रुद्राक्ष शुक्र ग्रह से संबंधित, अत्यंत शक्तिशाली माना गया है

    2. यह आकर्षण, धन, वैवाहिक सुख और संतान प्राप्ति में सहायक है

    3. सोमवार या शुक्रवार को "ॐ ह्रीं नमः" मंत्र के साथ धारण करें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रुद्राक्ष को भगवान शिव का अंश माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसकी उत्पत्ति भगवान शिव के आंसू से हुई थी। इसलिए भोले बाबा की कृपा के लिए इसे सबसे उत्तम माना जाता है। शास्त्रों में विशेष रूप से इसका वर्णन मिलता है। यूं तो रुद्राक्ष 1 से लेकर 21 मुखी तक होते हैं, लेकिन 13 मुखी रुद्राक्ष सबसे अलग और अहम माना गया है।
    ऐसा कहा जाता है कि यह अत्यंत शक्तिशालि रुद्राक्ष है, जो व्यक्ति पर कामदेव और देवराज इंद्र की कृपा बरसाता है। आइए विस्तार से 13 मुखी रुद्राक्ष के बारे में जानते हैं। साथ ही इसके क्या लाभ और पहनने का तरीका है इसे भी समझते हैं?

    क्यों खास है 13 मुखी रुद्राक्ष?

    रुद्राक्ष के बारे में शिव पुराण और देवी भागवत पुराण में विस्तार से सारी बातें बताई गई हैं। साथ ही इसका सही तरीके से वर्णन भी किया है। 13 मुखी रुद्राक्ष को शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है। शुक्र यानि वह ग्रह जो सुख-सुविधाएं, वैवाहिक जीवन और सौंदर्य का कारक माना जाता है, जो व्यक्ति की लोकप्रियता को और ज्यादा बढ़ा देता है। साथ ही जीवन में भौतिक सुख भी दिलाता है। इसलिए इसे धारण करने से आपको जीवन में कई सारे लाभ प्राप्त होते हैं।

    13 मुखी रुद्राक्ष के लाभ

    • इस रुद्राक्ष को धारण करने से आपके अंदर एक अलग आकर्षण पैदा होता है।
    • इसे पहनने से व्यक्ति का प्रभाव दूसरों पर काफी जल्दी पड़ता है।
    • जो व्यक्ति कला, अभिनय या मीडिया से संबंध रखते हैं, उन्हें इसे जरूर धारण करना चाहिए। इससे उनकी पहचान को और ऊंचाई मिलती है।
    • वाहन और धन जैसे सुखों को बढ़ाने में भी 13 मुखी रुद्राक्ष काफी मदद करता है।
    • वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है, तो उसके लिए भी आप इस रुद्राक्ष को धारण कर सकते हैं।
    • संतान प्राप्ति के लिए इसे धारण करने को कहा जाता है, ताकि आपको इस सुख की प्राप्ति हो सके।
    1_cc7d3322-5217-47c9-a626-e72502d93523

    13 मुखी रुद्राक्ष को कैसे करें धारण?

    • 13 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने के लिए सोमवार या शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आपको ऐश्वर्या और धन प्राप्त कराता है।
    • इसे धारण करने से पहले जरूरी है कि आप इसका गंगाजल और कच्चे दूध से अभिषेक कराएं। इसके बाद मंदिर में रखकर धूप और दीप दिखाएं।
    • रुद्राक्ष को धारण करते समय "ॐ ह्रीं नमः" मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।
    • इसे हमेशा सफेद या लाल रेशमी धागे में डालकर ही धारण करें।

    यह भी पढ़ें- वाणी दोष से हैं परेशान? धारण करें ब्रह्मा का स्वरूप 4 मुखी रुद्राक्ष, सही नियम यहां पढ़ें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    Image credit- AI

    खबरें और भी