विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घी-तुलसी का भोग और जड़ी-बूटियों की माला: दक्षिण भारत के इन 5 धन्वंतरि मंदिरों का धनतेरस होता है सबसे अलग

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:00 AM (IST)

धनतेरस 2026 के अवसर पर भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भारत के 5 प्रमुख मंदिर जहां भक्त ...और पढ़ें

भगवान धन्वंतरि को समर्पित मंदिर  (Picture Credits- AI Images)

भगवान धन्वंतरि को समर्पित मंदिर (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. धनतेरस 2026 पर धन्वंतरि मंदिरों के दर्शन करें।

  2. लंबी उम्र और आरोग्य के लिए विशेष पूजा-अर्चना।

  3. तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के प्रमुख मंदिर।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर 2026, शुक्रवार के दिन मनाया जाना है। लोग इस खास दिन पर सोना-चांदी के आभूषण से लेकर कई तरह की नई चीजों की खरीदारी करते हैं।

लेकिन आप भी अगर इस साल की धनतेरस पर भगवान विष्णु के रूप भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो भारत के इन धन्वंतरि मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।

भारत के प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिर

रंगनाथस्वामी मंदिर (तमिलनाडु)

रंगनाथस्वामी मंदिर (तमिलनाडु)

तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित श्री धन्वंतरि आरोग्य पीठम मंदिर जहां धनतेरस के मौके पर खास तरह की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान भक्त मंदिर में पहुंचकर खास तरह की औषधीय जड़ी-बूटियों की माला अर्पित की जाती है। धनतेरस पर होने वाली यह खास पूजा लंबी उम्र और अरोग्य की कामना के लिए की जाती है।

तिरुमला मंदिर

तिरुमला मंदिर

आंध्र प्रदेश का तिरुमला मंदिर जहां धनतेरस के मौके पर सकारात्मक ऊर्जा और बीमारियों से बचाव के लिए भगवान धन्वंतरि की खास पूजा की जाती है। इस दौरान मंदिर में आने वाले भक्त दूर-दूर से अपनी परिस्थितियों से छुटकारा पाने के लिए भगवान धन्वंतरि को जड़ी-बूटियां अर्पण करते हैं। इस खास मौके पर मंदिर को तरह-तरह के फूलों से सजाया जाता है और खास तौर से पूजा-अर्चना की जाती है।

त्रिशूर धन्वंतरि मंदिर

त्रिशूर धन्वंतरि मंदिर

दक्षिण भारत के केरल के वैद्यनाथपुर जिले के त्रिशूर में स्थित मंदिर की रोनक धनतेरस पर देखने लायक होती है। मान्यता है कि इस मंदिर में गुलदस्ता पूजा और मंत्र जाप करने से व्यक्ति निरोगी होता है और लंबी उम्र प्राप्त होती है।

इस दौरान भगवान को खासतौर से घी और तुलसी के पत्ते का भोग लगाया जाता है, जिन्हें बाद में प्रसाद के रूप में भक्तों को बांट दिया जाता है।

थोट्टुववा मंदिर (केरल)

केरल के थोट्टुवा में भगवान धन्वंतरि का मंदिर है,जहां भक्त लंबी लाइनों में लगकर भगवान के दर्शन करते हैं और प्राकृतिक चीजों को प्रसाद के रूप में अर्पित करते हैं। भक्त इस दौरान अपने परिवार और बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना करते हैं।

यह भी पढ़ें- कुबेर देव का निकला हुआ पेट कोई मजाक नहीं, फाइनेंशियल सिक्योरिटी का सबसे बड़ा सबक है

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2026: 6 या 7 नवंबर, धनतेरस कब है? नोट करें खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।