Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2025: पांचवां बड़ा मंगल आज, इस विधि से करें पूजा, नोट करें सबकुछ

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 08:53 AM (IST)

    आज ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल (Bada Mangal 2025) है जो हनुमान जी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से सभी दुख दूर होते है ...और पढ़ें

    Bada Mangal 5th 2025: पांचवे बड़े मंगल की पूजा विधि।
    Bada Mangal 5th 2025: पांचवे बड़े मंगल की पूजा विधि।

    HighLights

    1. आज ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है।
    2. यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा-अर्चना और व्रत करने से सभी दुखों का अंत होता है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली का आगमन होता है। इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है, तो आइए इस दिन (Bada Mangal 5th 2025) से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    पूजा मुहूर्त (Bada Mangal 5th 2025 Puja Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 23 मिनट से रात 09 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 05 बजकर 23 मिनट से रात 09 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

    अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप पूजा-पाठ से लेकर कोई भी शुभ काम कर सकते हैं।

    पांचवे बड़े मंगल की पूजा विधि (Bada Mangal 5th 2025 Puja Vidhi)

    • सुबह जल्दी उठें और पवित्र स्नान करें।
    • लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
    • घर के मंदिर की अच्छी तरह सफाई करें और गंगाजल पूरे घर में छिड़कें।
    • एक वेदी पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें।
    • उन्हें लाल फूल, सिंदूर, चमेली का तेल, तुलसी की माला, लाल चोला और लड्डू आदि चीजें चढ़ाएं।
    • चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
    • हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें।
    • पूजा का समापन हनुमान जी की आरती से करें।
    • इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें।
    • अंत में पूजा में हुई सभी भूलचूक के लिए माफी मांगे।

    हनुमान जी भोग (Bada Mangal 5th 2025 Bhog List)

    पांचवे बड़े मंगल के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर हनुमान मंदिर जाएं या घर पर ही उन्हें, लड्डू, इमरती, मीठा पान और गुड़-चने आदि का भोग लगाएं। इसके अलावा आप घर पर बनी मिठाई भी चढ़ा सकते हैं। इससे भगवान हनुमान की कृपा मिलती है।

    पूजन मंत्र (Bada Mangal 5th 2025 Puja Mantra)

    • ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः
    • ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय भक्तजनमनः कल्पनाकल्पद्रुमायं

      दुष्टमनोरथस्तंभनाय प्रभंजनप्राणप्रियाय महाबलपराक्रमाय

    • महाविपत्तिनिवारणाय पुत्रपौत्रधनधान्यादिविधिसम्पत्प्रदाय रामदूताय स्वाहा।

      ॐ अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहम् दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।

      सकलगुणनिधानं वानराणामधीशम् रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: पांचवे बड़े मंगल पर करें कर्ज मुक्ति और मंगल दोष शांति के अचूक उपाय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी