Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aaj ka Panchang 06 February 2025: गुप्त नवरात्र की नवमी पर बन रहे हैं 6 मंगलकारी योग, पढ़ें दैनिक पंचांग

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 06 Feb 2025 08:33 AM (GMT+05:30)

    गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के ...और पढ़ें

    Aaj ka Panchang 06 January 2025 पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त।
    Aaj ka Panchang 06 January 2025 पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी मंगलवार 06 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी है। इस शुभ अवसर पर जगत की देवी मां दुर्गा की शक्ति स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। साथ ही दस महाविद्याओं की देवियों की उपासना की जा रही है। साधक अपने घरों पर मां सिद्धिदात्री की भक्ति भाव से पूजा कर रहे हैं।

    माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में स्नान-ध्यान कर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

    आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 06 February 2025)

    • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर
    • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 04 मिनट पर
    • चन्द्रोदय- सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर
    • चंद्रास्त- देर रात 01 बजकर 30 मिनट पर
    • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 22 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक
    • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक
    • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 01 मिनट से 06 बजकर 27 मिनट तक
    • निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 01 बजकर 57 मिनट तक

    गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक

    दिशा शूल - उत्तर

    ताराबल 

    भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

    चन्द्रबलम

    वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

    योग

    माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 08 बजकर 33 मिनट से 06 फरवरी को सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक है। रवि योग शाम 08 बजकर 33 मिनट से 06 फरवरी को  सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक है। भद्रावास दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक है। शुक्ल योग शाम 09 बजकर 19 मिनट तक है। इसके बाद ब्रह्म योग का संयोग है।  इन योग में मां दुर्गा की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होगी।  

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।