Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aaj ka Panchang 26 December 2024: आज है सफला एकादशी, पढ़ें दैनिक पंचांग एवं शुभ मुहूर्त

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 26 Dec 2024 08:09 AM (IST)

    धार्मिक मत है कि सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में गुरु मजबूत होता है। इस शु ...और पढ़ें

    Aaj ka Panchang 26 December 2024: पढ़ें दैनिक पंचांग
    Aaj ka Panchang 26 December 2024: पढ़ें दैनिक पंचांग

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 दिसंबर यानी आज सफला एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष पौष महीने में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर प्रातः काल यानी सुबह से मंदिरों में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है। वहीं, सामान्य जन अपने घरों पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा कर रहे हैं। साथ ही एकादशी का व्रत रख रहे हैं। इस व्रत को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। इस वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 26 December 2024) जानते हैं-

    शुभ मुहूर्त

    पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज यानी 26 दिसंबर को दिन भर है। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 27 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी। साधक अपनी सुविधा के अनुसार समय पर आज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। साधक 27 दिसंबर के दिन सुबह 07 बजकर 12 मिनट से लेकर 09 बजकर 16 मिनट के मध्य पारण कर सकते हैं।

    योग

    ज्योतिषियों की मानें तो पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के शुभ अवसर पर सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। यह योग दिन भर है। इस योग का समापन रात 10 बजकर 24 मिनट पर होगा। इस दिन शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। वहीं, पौष एकादशी पर स्वाति और विशाखा योग का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, बव एवं बालव करण का संयोग है। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

    आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 26 December 2024)

    सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 32 मिनट पर

    चन्द्रोदय- ब्रह्म बेला 03 बजकर 48 मिनट पर (27 नवंबर)

    चंद्रास्त- दोपहर 01 बजकर 52 मिनट पर

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक

    गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 47 मिनट से 11 बजकर 04 मिनट तक

    दिशा शूल - दक्षिण

    ताराबल

    अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

    चन्द्रबल

    मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

    भगवान विष्णु के मंत्र

    1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:

    2. ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

    3. शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

    विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

    लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

    वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

    4. शुक्लाम्बरधरं विष्णुं शशिवर्णं चतुर्भुजम् ।

    प्रसन्नवदनं ध्यायेत् सर्वविघ्नोपशान्तये ॥

    5. ॐ देवानां च ऋषीणां च गुरु कांचन संन्निभम्।

    बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी