विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज का पंचांग 28 अगस्त 2026: शतभिषा नक्षत्र में मनेगा रक्षाबंधन, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की जानकारी

Updated: Fri, 28 Aug 2026 06:00 AM (IST)

आज 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, संस्कृति दिवस और नारली पूर्णिमा का महासंयोग है, साथ ही आंशिक चंद्रग्रहण ...और पढ़ें

रक्षाबंधन 2026 पर देखिए आज का पंचांग

रक्षाबंधन 2026 पर देखिए आज का पंचांग

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक है। इसके बाद भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आज श्रावण मास की पूर्णिमा के साथ रक्षाबंधन, संस्कृति दिवस और नारली पूर्णिमा का महासंयोग है। इसके अलावा आज आंशिक चंद्रग्रहण भी लग रहा है।

रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 28 अगस्त शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का पवित्र पर्व मनाया जाता है। देखा जाए तो रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए सबसे उपयुक्त समय अपराह्न यानी दोपहर का समय माना जाता है। हालांकि, यदि दोपहर उपलब्ध न हो, तो प्रदोष काल में भी रक्षा बंधन से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान और रक्षा सूत्र बांधने का कार्य किया जा सकता है।

ध्यान रहे कि इस दिन भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो रही है, जो बेहद शुभ संकेत देती है। यह पावन पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सुरक्षा और सहजता का सुंदर भाव भरता है। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 28 August 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा – सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक, फिर भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा तिथि

योग: अतिगण्ड – सुबह 07 बजकर 28 मिनट तक, फिर सुकर्मा

करण: बव – सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक

करण: बालव – रात्रि 09 बजकर 56 मिनट तक, फिर कौलव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय का समय: सुबह 05 बजकर 57 मिनट

सूर्यास्त का समय: शाम 06 बजकर 47 मिनट

चंद्रोदय का समय: शाम 06 बजकर 58 मिनट

चंद्रास्त का समय: चंद्रास्त नहीं 

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: सिंह राशि में स्थित हैं

चन्द्र देव: कुंभ राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक

अमृत काल: शाम 07 बजकर 44 मिनट से रात्रि 09 बजकर 23 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक

गुलिकाल: सुबह 07 बजकर 33 मिनट से सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक

यमगण्ड: दोपहर 03 बजकर 35 मिनट से शाम 05 बजकर 11 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव शतभिषा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

शतभिषा नक्षत्र: अगले दिन तड़के 03 बजकर 13 मिनट (29 अगस्त) तक, फिर पूर्वाभाद्रपद

स्थान: 6°40’ कुंभ राशि से 20°00’ कुंभ राशि तक

नक्षत्र स्वामी: राहु

राशि स्वामी: शनिदेव

देवता: वरुणदेव (जल के देवता)

प्रतीक: खाली वृत्त (शून्य)

सामान्य विशेषताएं: कुशाग्र बुद्धि, सदाचारी, सत्यवादी, स्वतंत्र विचार, धैर्यवान, नेतृत्व करने वाले, जिज्ञासु, समस्याओं को सुलझाने वाले, थोड़े रहस्यमयी और अंतर्मुखी।

रक्षा बंधन 2026 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 57 मिनट से 09 बजकर 48 मिनट तक 

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 27 अगस्त, सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 28 अगस्त, सुबह 09 बजकर 48 मिनट

यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।