Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ahoi Ashtami Vrat 2023: अहोई अष्टमी के दिन ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, खंडित हो सकता है व्रत

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 12:12 PM (GMT+05:30)

    Ahoi Ashtami Vrat Niyam अहोई अष्टमी का व्रत हिंदू महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। कई स्थानों पर अहोई अष्टमी को अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। ...और पढ़ें

    Ahoi Ashtami Vrat 2023 अहोई अष्टमी के दिन ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, खंडित हो सकता है व्रत।
    Ahoi Ashtami Vrat 2023 अहोई अष्टमी के दिन ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, खंडित हो सकता है व्रत।

    HighLights

    1. कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है अहोई अष्टमी व्रत।
    2. माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य के लिए करती हैं ये व्रत।
    3. जानिए, अहोई अष्टमी के दिन कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Ahoi Ashtami Vrat 2023 Date: हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी व्रत किया जाता है। इस साल यह व्रत 05 नवंबर 2023 रविवार के दिन रखा जाएगा। यह व्रत मुख्यतः महिलाओं द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र और उनके सफल जीवन की कामना के साथ किया जाता है। इस दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखा जाना भी बहुत जरूरी है, वरना आपका व्रत खंडित हो सकता है।

    ना करें यह गलतियां

    अहोई अष्टमी पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दौरान दिन में सोने से बचना चाहिए। वहीं, रात में जागकर भगवान का भजन-कीर्तन करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है।

    न करें इन चीजों का इस्तेमाल

    अहोई अष्टमी के दिन मिट्टी से जुड़ा कोई भी कार्य करना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में मिट्टी से जुड़ा कोई भी काम जैसे बगीचे आदि का काम करने से बचना चाहिए। साथी इस दिन नुकीली चीजों को भी इस्तेमाल भी नहीं किया जाता। ऐसे में सिलाई आदि से जुड़े कार्य या कील जैसी नुकीली चीजों के उपयोग से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Ahoi Ashtami Vrat 2023: अहोई अष्टमी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, पूजा में जरूर बरतें ये सावधानियां

    खंडित हो सकता है व्रत

    अहोई अष्टमी के दिन किसी बड़े का अपमान न करें और न ही किसी से लड़ाई-झगड़ा करें। ऐसा करने से आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। साथ ही इस दिन तुलसी के पत्तों को तोड़ने की भी मनाही होती है।

    खबरें और भी

    इस लोटे से दें अर्घ्य

    अहोई अष्टमी व्रत का पारण तारों को अर्घ्य देकर किया जाता है। ऐसे में तारों को अर्घ्य देते के लिए आप स्टील या चांदी से बने लोटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन अर्घ्य देने के लिए तांबे से बने बर्तन का इस्तेमाल न करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'