Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akhurath Sankashti Chaturthi 2023: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें और क्या न करें ? यहां जानें

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 11:18 AM (IST)

    पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 30 दिसंबर 2023 को है। मान्यता है कि अखुर ...और पढ़ें

    Akhurath Sankashti Chaturthi 2023: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें और क्या न करें ? यहां जानें
    Akhurath Sankashti Chaturthi 2023: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें और क्या न करें ? यहां जानें

    HighLights

    1. सनातन धर्म में भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्य माना गया है।
    2. पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी है।
    3. अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

    Akhurath Sankashti Chaturthi 2023: सनातन धर्म में भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्य माना गया है। दैनिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 30 दिसंबर 2023 को है। मान्यता है कि अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से बुद्धि, विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। धार्मिक मत के अनुसार, अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही है, जिनको करने से साधक को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और भगवान गणेश रूठ जाते हैं। चलिए जानते हैं अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें और क्या न करें।

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर करें ये काम

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करें।

    पूजा के दौरान भगवान गणेश को फल, फूल और मिठाई का भोग लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    इसके अलावा गरीब लोगों को दान देना चाहिए।

    गणेश जी की पूजा के दौरान लाल वस्त्र धारण करने चाहिए।

    इस दिन भजन-कीर्तन करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: नए साल पर वास्तु के अनुसार अपने प्रियजनों को दें ये गिफ्ट, खुल जाएगा किस्मत का ताला

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी न करें ये काम

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने का विधान है। पूजा के समय काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन काले वस्त्र पहनना अशुभ होता है। इससे दांपत्य जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

    इसके अलावा किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

    सनातन धर्म में तुलसी के दल को शुभ माना जाता है। पूजा में तुलसी के दल को अवश्य शामिल करना चाहिए। लेकिन भगवान गणेश की पूजा में तुलसी दल चढ़ाना वर्जित माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: New Year 2024 Vastu Tips: नववर्ष में चाहते हैं धन का लाभ? तो अपनाएं वास्तु के ये उपाय

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'