Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर इस काम बिना नहीं करनी चाहिए खरीदारी, वरना होना पड़ता है परेशान

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 11:40 AM (IST)

    अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) का दिन श्री हरि विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। इस तिथि पर खरीदारी का विशेष महत्व है। ऐसा माना ज ...और पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर जरूर करें इन चीजों का दान
    Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर जरूर करें इन चीजों का दान

    HighLights

    1. अक्षय तृतीया हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।
    2. इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा होती है।
    3. इस बार यह पर्व 10 मई को मनाया जाएगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। इसे कुछ अबूझ मुहूर्त और आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। इस तिथि पर सोना खरीदना अच्छा माना जाता है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इससे परिवार में सुख, शांति और धन आता है। बता दें, इस बार यह पर्व 10 मई, 2024 को मनाया जाएगा।

    इस काम के बिना न करें खरीदारी

    अक्षय तृतीया का दिन भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस शुभ समय पर खरीदारी करते हैं उनके धन में वृद्धि होती है। साथ ही घर में धन- संपदा बनी रहती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन दान के बिना खरीदारी शुभ नहीं मानी जाती है।

    ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर दान जरूर करना चाहिए। इससे कभी न समाप्त होने वाला पुण्य प्राप्त होता। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

    अक्षय तृतीया पर जरूर करें इन चीजों का दान

    अक्षय तृतीया पर गरीबों की मदद करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जरूरतमंदों को छाता, घड़ा, गुड़, सत्तू, चप्पल, खाट आदि का दान करने से आर्थिक मुश्किलें समाप्त होती हैं। साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

    दरअसल, इस दौरान ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए इन सभी चीजों का दान करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

    यह भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या पर इन विशेष चीजों का करें दान, धन- संपदा में होगी अपार वृद्धि

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी