Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshaya Tritiya 2024: कब है अक्षय तृतीया? नोट करें सोना खरीदने का सही समय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 01 May 2024 11:11 AM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो इस वर्ष 10 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन शुभ मुहूर्त प्रातः काल 04 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और 11 मई को देर रात 02 बजकर 50 मि ...और पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2024: कब है अक्षय तृतीया? नोट करें सोना खरीदने का सही समय
    Akshaya Tritiya 2024: कब है अक्षय तृतीया? नोट करें सोना खरीदने का सही समय

    HighLights

    1. यह पर्व हर वर्ष वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
    2. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।
    3. अक्षय तृतीया पर शादी, सगाई, विदाई, वाहन और मकान क्रय समेत सभी शुभ कार्य किये जा सकते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Akshaya Tritiya 2024: सनातन धर्म में अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सोने की खरीदारी की जाती है। आसान शब्दों में कहें तो स्वर्ण से निर्मित आभूषण अक्षय तृतीया तिथि पर खरीदे जाते हैं। यह पर्व हर वर्ष वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो अक्षय तृतीया पर शादी, सगाई, विदाई, वाहन और मकान क्रय समेत सभी शुभ कार्य किये जा सकते हैं। इसके लिए किसी ज्योतिष सलाह की आवश्यकता नहीं होती है। अतः अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त भी कहा जाता है। इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ होता है। अगर आप भी अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी के लिए सही समय जरूर नोट कर लें।

    यह भी पढ़ें:  बेहद प्रसिद्ध व पवित्र हैं बनारस के ये घाट, दर्शन मात्र से मिट जाते हैं सभी पाप

    शुभ मुहूर्त

    ज्योतिषियों की मानें तो इस वर्ष 10 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन शुभ मुहूर्त प्रातः काल 04 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और 11 मई को देर रात 02 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। अतः 10 मई को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन पूजा हेतु शुभ समय प्रातः काल 05 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है। इस दौरान धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा उपासना कर सुख-समृद्धि एवं धन वृद्धि की कामना कर सकते हैं।

    सोना खरीदारी हेतु समय

    वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर सुकर्मा योग बन रहा है। इस योग का निर्माण दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से हो रहा है, जो दिन भर है। साथ ही रवि योग का भी संयोग बनेगा। इस दिन प्रातः काल 05 बजकर 33 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक सोने की खरीदारी कर सकते हैं। दोपहर के समय में 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 01 बजकर 59 मिनट तक सोना खरीदने हेतु शुभ समय है। जबकि, संध्याकाल में 09 बजकर 40 मिनट से रात 10 बजकर 59 मिनट तक शुभ समय है।

    यह भी पढ़ें:  हर साल क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा? जानें इसकी खासियत

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी