यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर घर लाएं ये चीजें, पूरे साल बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस शुभ दिन पर सोना खरीदकर घर लाने से व्यक्ति के जीवन में पूरे साल खुशियां बनी रहती ...और पढ़ें

HighLights
- वैशाख शुक्ल तृतीया पर मनाई जाती है अक्षय तृतीया।
- अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना माना गया है शुभ।
- इस दिन पर किए गए कार्यों का मिलता है अक्षय फल।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व (Akshaya Tritiya 2025) मनाया जाता है। ऐसे में इस साल यह पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त प्रातः 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहने वाला है।
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि ऐसा माना गया है कि इस दिन किए गए कार्य शुभ कार्यों का व्यक्ति को अक्षय फल मिलता है, यानी इसका पुण्य कभी कम नहीं होता।
जरूर खरीदें ये चीजें
सोने के अलावा आप अक्षय तृतीया के दिन चांदी से बने आभूषण या फिर मूर्ति भी खरीदकर घर ला सकते हैं। इसी के साथ आप शुभ परिणामों के लिए इस दिन पर पीतल, कांसे या फिर मिट्टी के बर्तन के साथ-साथ कलश भी खरीदकर अपने घर ला सकते हैं।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
मिलेगा शुभ फल
अक्षय तृतीया के दिन संपत्ति जैसे घर, दुकान या मकान आदि के साथ-साथ वाहन और फर्नीचर आदि भी खरीद सकते हैं। ऐसा करना काफी शुभ फलदायी माना जाता है। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पर नए कपड़े और किताबों खरीदना भी काफी शुभ होता है।
यह भी पढ़ें - Akshaya Tritiya 2025 Daan: सौभाग्य लाता है अक्षय तृतीया पर किया गया दान, कभी कम नहीं होता इसका फल

(Picture Credit: Freepik)
मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
अगर आप अक्षय तृतीया के दिन के दिन पीली कौड़ी अपने घर लाते हैं, तो इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आखा तीज पर जौं या फिर पीली सरसों खरीदकर घर लाना भी विशेष फलदायी माना जाता है।
खबरें और भी
क्या नहीं खरीदना चाहिए
अक्षय तृतीया पर भूल से भी एल्युमिनियम, स्टील या प्लास्टिक के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। इसी के साथ अगर आप अक्षय तृतीया पर कपड़े खरीद रहे हैं, तो इस दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े न खरीदें। वहीं अक्षय तृतीया पर कांटेदार पेड़-पौधों घर लाना भी शुभ नहीं माना जाता।
यह भी पढ़ें - Akshaya Tritiya पर सर्वार्थ सिद्धि योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी योग, बनेंगे सारे बिगड़े काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।