Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshaya tritiya 2025: एक क्लिक में देखें अक्षय तृतीया पर शहर के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 04:02 PM (IST)

    हर साल वैशाख माह में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) के पर्व को मनाया जाता है। इसे अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस खास अवसर पर भक्त भगवान वि ...और पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2025: मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त
    Akshaya Tritiya 2025: मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

    HighLights

    1. अक्षय तृतीया मां लक्ष्मी को समर्पित है।
    2. इस दिन सोना घर लाना शुभ माना जाता है।
    3. मां लक्ष्मी की पूजा शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) का त्योहार मनाया जाता है। इस तिथि को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। आइए, मां लक्ष्मी (Akshaya Tritiya Puja Timing) की पूजा का शुभ मुहूर्त शहर अनुसार जानते हैं-

    (Pic Credit-Freepik)

    कब है अक्षय तृतीया 2025 (Akshaya tritiya 2025 Date and Time)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 05 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 30 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 58 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक

    सर्वार्थ सिद्धि योग - पूरे दिन

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक

    यह भी पढ़ें: Akshaya tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन करें ये वास्तु के उपाय, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

    शहर अनुसार अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya city wise muhurat)

    • नई दिल्ली में सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक
    • गुरुग्राम में सुबह 05 बजकर 42 मिनट से दोपहर से 12 बजकर 19 मिनट तक
    • चण्डीगढ़ में सुबह 05 बजकर 40 मिनट से दोपहर से 12 बजकर 20 मिनट तक
    • नोएडा में सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर से 12 बजकर 18 मिनट तक  
    • कोलकाता में सुबह 05 बजकर 05 मिनट से दोपहर से 11 बजकर 34 मिनट तक
    • मुंबई में सुबह 06 बजकर 11 मिनट से दोपहर से 12 बजकर  36 मिनट तक  
    • अहमदाबाद में सुबह 06 बजकर 07 मिनट से दोपहर से 01 बजकर  37 मिनट तक  
    • बेंगलुरु में सुबह 05 बजकर 59 मिनट से दोपहर से 12 बजकर 17 मिनट तक  
    • जयपुर में सुबह 05 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक
    • हैदराबाद में सुबह 05 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक
    • पुणे में सुबह 06 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक
    • चेन्नई में सुबह 05 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक

     यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया की रात घर के इन स्थानों पर जलाएं दीपक, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी

     अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

    खबरें और भी