Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshaya Tritiya 2025: बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, अक्षय तृतीया पर करें राशि अनुसार दान

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 10:42 AM (IST)

    इस बार अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) का पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य करने का काफी महत्व है। ऐसे में आप ...और पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2025 राशि अनुसार दान (Picture Credit: Freepik)
    Akshaya Tritiya 2025 राशि अनुसार दान (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. 30 अप्रैल बुधवार के दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया।
    2. इस दिन पर दान-पुण्य करना माना जाता है शुभ।
    3. एक अबूझ मुहूर्त भी है अक्षय तृतीया का दिन।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भविष्य पुराण में अक्षय तृतीया के महत्व का वर्णन किया गया है। माना जाता है कि इस दिन पर अक्षय तृतीया का दिन जप-तप, यज्ञ, पितृ-तर्पण, दान-पुण्य आदि करने का पुण्य जीवन भर बना रहता है।आप अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार, इन चीजों का दान कर सकते हैं।

    राशि अनुसार उपाय

    • मेष - इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन जौ और अनाज का दान कर सकते हैं।
    • वृषभ - शुभ फलों की प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया के दिन वृषभ राशि वालों फल का दान करने से लाभ मिल सकता है।
    • मिथुन - इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर हरे मूंग का दान करना चाहिए, इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। 
    • कर्क - इस राशि के जातक को अक्षय तृतीया के दिन नए कपड़े, लोहे की वस्तुएं या फिर भोजन आदि का दान करने से लाभ मिल सकता है।
    • सिंह - इस राशि के जातक को अक्षय तृतीया के दिन गरीब लोगों को भोजन करवाना चाहिए। इसी के साथ आप लोहे के समान या फिर काले रंग की वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Akshaya Tritiya 2025: मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, अक्षय तृतीया की पूजा में जरूर करें ये पाठ

    • कन्या - इस राशि के जातक को अक्षय तृतीया के दिन लाल कपड़े, मौसमी फल, पंखा या पानी दान करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
    • तुला - इस राशि के जातक को अक्षय तृतीया के दिन सफेद रंग की चीजों जैसे सफेद वस्त्र, दूध, दही और आटा आदि का दान करने से लाभ मिल सकता है।
    • वृश्चिक - इस राशि के जातक को अक्षय तृतीया के दिन किसी ब्राह्मण को मिठाई का दान कर सकते हैं। इसी के साथ आप हरे रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।
    • धनु - इस राशि के जातक को अक्षय तृतीया के दिन गरीबों को फल और अनाज का दान करना चाहिए।
    • मकर - मकर राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन मिठाई का दान कर सकते है।
    • कुंभ - कुंभ राशि वालों को इस दिन पर चने या सत्तू का दान करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
    • मीन - इस राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन पीले रंग की मिठाई या फिर पानी के बर्तन का दान कर सकते हैं।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    यह भी पढ़ें - Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहा विशेष संयोग, काशी के पंडितों ने बताया शुभ मुहूर्त; इन राशियों के लिए शुभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी