यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कल से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, बाबा बर्फानी के दर्शन से इतने तीर्थों से ज्यादा मिलता है पुण्य
Amarnath Yatra 2025 अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है। राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भक्तों के पहले जत्थे को रवाना किया। यह यात्रा 38 दिन तक चलेगी जो ...और पढ़ें

HighLights
- बाबा अमरनाथ के दर्शन से कई तीर्थों के दर्शन से कई गुना ज्यादा फल मिलता है।
- काशी विश्वनाथ के दर्शन से 10 गुना ज्यादा फल बाबा बर्फानी के दर्शन से मिलता है।
- इसलिए हर व्यक्ति को जीवन में एक बार बाबा अमरनाथ दर्शन जरूर करने चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भूखे को अन्य प्यासे को पानी, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी। यह महज नारा नहीं है। यह सार है कि भोलेनाथ अपने भक्तों को कभी भूखा और प्यासा नहीं रहने देते हैं। इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2025) की शुरुआत 3 जुलाई से हो रही है।
अमरनाथ यात्रा के लिए राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से हरी झंडी दिखाकर बुधवार को भोलेनाथ के भक्तों के पहला जत्थे को जम्मू से रवाना किया है। इस बार यह यात्रा 38 दिन तक चलेगी और पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से होते हुए गुजरेगी।
3.30 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
पिछले साल 52 दिन तक चली अमरनाथ यात्रा में 5 लाख से ज्यादा भक्तों हिस्सा लिया था। वहीं, इस साल अभी तक 3.30 से ज्यादा लोग अमरनाथ यात्रा में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि इतने दुर्लभ रास्तों पर शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से पार करते हुए हर कोई अमरनाथ यात्रा क्यों करना चाहता है?
क्यों यह गुफा इतनी खास है? क्या है इसका महत्व और हर व्यक्ति को यहां क्यों जाना चाहिए? अगर आपके भी मन में ऐसे ही सवाल है, तो आज हम इनका जवाब देने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन में इन चीजों का करें दान, जीवन में आएगी खुशहाली और चमक जाएगा करियर
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने माता पार्वती को इसी गुफा में अमर होने की कथा सुनाई थी। मान्यता है कि जो भी भक्त अमरनाथ यात्रा करता है और बाबा बर्फानी के दर्शन करता है उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।
खबरें और भी
इतना ही नहीं कहा तो यह भी जाता है कि बाबा अमरनाथ के दर्शन में काशी विश्वनाथ के दर्शन से 10 गुना ज्यादा फल मिलता है। प्रयाग तीर्थ करने से 100 गुना ज्यादा और नैमिषारण्य तीर्थ के दर्शन करने से हजार गुना ज्यादा पुण्य मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में काम से कम एक बार बाबा अमरनाथ के दर्शन जरूर करने चाहिए।
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: चंद्र ग्रहण से होगी पितृपक्ष की शुरुआत अंत में सूर्य ग्रहण, जानिए श्राद्ध की तिथियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।