यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी पर कर लें ये उपाय, तमाम तरह की परेशानियां रहेंगी दूर
अनंत चतुर्दशी को हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माना गया है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है इसलिए इसे अनंत चतुर्दशी ...और पढ़ें

HighLights
- हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को मनाई जाती है अनंत चतुर्दशी।
- इस तिथि पर की जाती है जगत के पालनहार विष्णु जी की पूजा।
- मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत ही खास मानी गई है यह तिथि।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi 2024) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गणपति विसर्जन भी किया जाता है। इसी के साथ यह तिथि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए भी विशेष मानी गई है। ऐसे में यदि आप इस दिन पर कुछ उपाय करते हैं, तो इससे आपको जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
अनंत चतुर्दशी शुभ मुहूर्त (Anant Chaturdashi Puja Muhurat)
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का शुभारंभ 16 सितंबर, 2024 को दोपहर 03 बजकर 10 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, अनंत चतुर्दशी मंगलवार, 17 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दौरान पूजा का शुभ मुहूर्त ये रहेगा-
अनंत चतुर्दशी पूजा मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 07 मिनट से सुबह 11 बजकर 44 मिनट तक।
जरूर करें ये काम
अनंत चतुर्दशी पर अनंत सूत्र बांधना काफी शुभ माना जाता है। इस सूत्र में 14 गांठ लगाई जाती हैं। इस दिन विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद इस सूत्र को अपनी कलाई पर जरूर बांधे। ऐसा करने से व्यक्ति को प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस सूत्र को बांधने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।
.jpg)
बुरी नजर से मिलेगी राहत
यदि आपके घर किसी को बुरी नजर लग गई है, तो इसके लिए अनंत चतुर्दशी पर ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए अनंत चतुर्दशी के दिन एक कलश में 14 लौंग और कपूर डालकर जलाएं। इसके बाद इस कलश को किसी चौराहे पर रख दें। वहीं घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए इस दिन 14 जायफल लेकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। इससे बुरी नजर से राहत मिल सकती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Anant Chaturdashi 2024: 16 या 17 सितंबर, कब मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी? इस एक काम से दूर होंगे सभी कष्ट
मिलेगी मुसीबतों से मुक्ति
अनंत चतुर्दशी के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन पूजा के दौरान एक लड्डू में 14 लौंग लगाकर सत्यनारायण भगवान को अर्पित करें और पूजा के बाद इसे किसी चौराहे पर रख दें। ऐसा करने से आपको तमाम तरह की मुसीबतों से मुक्ति मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - Ganesh Visarjan 2024: इस मुहूर्त में करें गणेश विसर्जन, नियमों का पालन न करने से नाराज हो सकते हैं गणपति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।