Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anmol Vachan: स्वामी विवेकानंद के ये अनमोल वचन बदल देंगे आपका पूरा जीवन

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 19 Jan 2024 01:17 PM (IST)

    Swami Vivekananda Anmol Vachan 2024 स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में एक कुलीन बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। उन्होंने सांसारिक ...और पढ़ें

    Anmol Vachan: स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन
    Anmol Vachan: स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन

    HighLights

    1. स्वामी विवेकानंद को दुनिया भर में हिंदू दर्शन की महिमा को पहुंचाने के लिए जाना जाता है।
    2. स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था।
    3. 1893 में शिकागो में दिया गया स्वामी जी का भाषण आज भी याद किया जाता है।

     धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Swami Vivekananda Anmol Vachan 2024: स्वामी विवेकानंद को दुनिया भर में हिंदू दर्शन की महिमा को पहुंचाने के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में एक कुलीन बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। उन्होंने सांसारिक सुखों का त्याग कर अपना पूरा जीवन मानवता के लिए समर्पित कर दिया।

    1893 में शिकागो में दिया गया उनका (Swami Vivekananda Motivational Quotes) भाषण आज भी याद किया जाता है, यह वही समय था जब दुनिया का भारत के प्रति देखने का नजरिया हमेशा के लिए बदल चुका था।

    स्वामी विवेकानन्द के विचार

    • 'दिन में एक बार खुद से बात करें, नहीं तो आप इस दुनिया में किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मिलने से चूक जाएंगे।'
    • 'जब तक आप स्वयं पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप ईश्वर पर विश्वास नहीं कर सकते।'
    • 'आपको अंदर से बाहर तक विकसित होना होगा। कोई भी आपको सिखा नहीं सकता, कोई आपको आध्यात्मिक नहीं बना सकता। आपकी अपनी आत्मा के अलावा कोई अन्य शिक्षक नहीं है।'
    • 'हम वो हैं, जो हमें हमारे विचारों ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार जीवित हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।"
    • 'सच्चाई को हजारों अलग-अलग तरीकों से कहा जा सकता है, फिर भी हर एक सच हो सकता है।'
    • 'उठो! जागो! और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।'
    • 'किताबें संख्या में अनंत हैं और समय कम है। जो आवश्यक है उसे ग्रहण करना ही ज्ञान का रहस्य है। उसे लो और उस पर खरा उतरने का प्रयास करो।'
    • 'कुछ मत मांगो, बदले में कुछ नहीं चाहो। तुम्हें जो देना है दे दो, वह तुम्हारे पास वापस आ जाएगा, लेकिन अभी उसके बारे में मत सोचो।'

    यह भी पढ़ें: Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा के दिन ऐसे करें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा, बदल जाएगी आपकी किस्मत

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।