विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

April 2024 Shubh Muhurat: गृह प्रवेश से लेकर विवाह मुहूर्त तक, यहां पढ़िए अप्रैल में आने वाले शुभ दिन की सूची

Published: Tue, 26 Mar 2024 01:04 PM (IST)

कुछ ही दिनों में अप्रैल माह की शुरुआत होने जा रही है। मान्यताओं के अनुसार हिन्दू धर्म में मांगलिक कार्य ...और पढ़ें

April 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए अप्रैल में के शुभ मुहूर्त।
April 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए अप्रैल में के शुभ मुहूर्त।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। April 2024 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में माना गया है कि मांगलिक या शुभ कार्यों को शुभ मुहूर्त में करने से उस कार्य में देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे वह कार्य बिना किसी बाधा के सम्पन्न होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अप्रैल के महीने में विवाह, नामकरण और गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कार्यों के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

अप्रैल 2024 में शुभ मुहूर्त सूची

सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yog 2024)

सर्वार्थ सिद्धि योग को ज्योतिष शास्त्र में एक बहुत ही शुभ योग माना जाता है। ऐसे में मार्च के महीने में  07, 09, 10, 15, 16, 21, 25, 26 और 28 अप्रैल के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

अमृत सिद्धि योग (Amrit Siddhi Yog 2024)

अमृत सिद्धि योग को भी ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में 09 और 21 अप्रैल को अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

वाहन और प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त

वाहन की खरीदारी के लिए - 4, 05, 12, 15, 21, 24 और 26 अप्रैल का दिन उत्तम रहने वाला है।

प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए - 08, 13, 17, 18, 19, 24, 28 और 29 अप्रैल  को शुभ माना जा रहा है।

विवाह आदि का शुभ मुहूर्त

विवाह मुहूर्त - मार्च के माह में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 18, 19, 20, 21 और 22 अप्रैल का दिन शुभ रहेगा।

गृह प्रवेश - अप्रैल माह में गृह प्रवेश के लिए कोई मुहूर्त नहीं है।

नामकरण के लिए मुहूर्त - पंचांग की दृष्टि से  03, 04, 05, 12, 21, 24 और 26 अप्रैल का दिन शुभ रहने वाला है।

अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त -  12, 15 और 26 अप्रैल का दिन अन्नप्राशन मुहूर्त के लिए बेहतर रहेगा।

कर्णवेध हेतु मुहूर्त -  04, 05, 13, 15 और 26 अप्रैल का दिन शुभ है।

विद्यारम्भ हेतु मुहूर्त -  03, 04, 05, 12, 14, 17, 18 और 19 अप्रैल पर शुभ मुहूर्त बन रहा है।

उपनयन/जनेऊ मुहूर्त - मार्च के महीने में जनेऊ संस्कार के लिए 12, 17, 18 और 25 तारीख शुभ मुहूर्त है।

मुंडन मुहूर्त - मुंडन संस्कार के लिए 04, 05, 15 अप्रैल का दिन उत्तम रहेगा।

भद्रा - अप्रैल माह में भद्रा का निर्माण 01, 04, 07, 12, 15, 16, 19, 23, 26, 27 और 30 तारीख को हो रहा है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।