Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या के दिन स्नान-दान से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, मिलेगा का दोगुना फल

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 11:49 AM (IST)

    आषाढ़ अमावस्या का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इससे उस कार्य में नुकसान क ...और पढ़ें

    Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या 2024 स्नान-दान मुहूर्त -
    Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या 2024 स्नान-दान मुहूर्त -

    HighLights

    1. अमावस्या तिथि सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है।
    2. अमावस्या हर महीने आती है।
    3. अमावस्या पर पूजा और व्रत करने से पापों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आषाढ़ अमावस्या में आने वाली अमावस्या का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इससे उस कार्य में नुकसान का सामना करना पड़ता है। हालांकि यह अवधि धार्मिक कार्यों के लिए बहुत लाभकारी है।

    यह दिन पवित्र नदियों में स्नान, पितरों का तर्पण, कालसर्प दोष (Kaal sarp dosh), शनि दोष (Shani dosh), गृह दोष निवारण और दान आदि के लिए बेहद खास होता है, तो चलिए स्नान का शुभ मुहूर्त जानते हैं -

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: बेहद खास है इस बार का प्रदोष व्रत, इन चीजों के दान से मिलेंगे चमत्कारी लाभ

    आषाढ़ अमावस्या 2024 दान मुहूर्त

    आषाढ़ अमावस्या के दिन दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है। इस बाद का ध्यान रखें कि पवित्र स्नान के बाद दान करें।  

    आषाढ़ अमावस्या 2024 स्नान मुहूर्त

    इस बार आषाढ़ अमावस्या 5 जुलाई, 2024 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस तिथि पर स्नान और दान का खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त यानी भोर में सूर्य निकलने से पहले का स्नान सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रात: 04 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, सूर्योदय सुबह 05 बजकर 29 मिनट पर होगा। इसके बाद कभी भी स्नान कर सकते हैं।

    • लाभ-उन्नति मुहूर्त - प्रात:  07 बजकर 13 मिनट से प्रात:  08 बजकर 57 मिनट तक है।
    • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- प्रात: 08 बजकर 57 मिनट से प्रात: 10 बजकर 41 मिनट तक है।
    • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें: Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी पर विष्णु जी को लगाएं ये भोग, धन से संबंधी समस्या से मिलेगा छुटकारा

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।