Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या पर करें ये टोटके, धन संबंधी और पितृ दोष की समस्या से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 05:59 PM (IST)

    सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का अधिक महत्व बताया गया है। इसमें आषाढ़ अमावस्या (Ashadha Amavasya 2024 Ke Upay) के उपायों का विस्तार से वर्णन किया गया ...और पढ़ें

    Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या के चमत्कारी टोटके (Pic Credit -Freepik)
    Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या के चमत्कारी टोटके (Pic Credit -Freepik)

    HighLights

    1. सनातन धर्म में अमावस्या तिथि महत्वपूर्ण मानी गई है।
    2. अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है।
    3. इस दिन विशेष उपाय किए जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kab Hai Ashadha Amavasya 2024: पंचांग के अनुसार, 05 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर विशेष चीजों का दान करते हैं। साथ ही भगवान विष्णु और पितरों की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा सभी तरह के शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, पापों से मिलेगी मुक्ति

    आषाढ़ अमावस्या के उपाय (Ashadha Amavasya Ke Upay)

    • आषाढ़ अमावस्या के दिन सुबह पितरों की पूजा करें और गाय, कौआ, कुत्ता, चिड़िया के लिए दाना डालें और पानी का प्रबंध करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। साथ ही पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।
    • यदि आप जीवन में पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो आषाढ़ अमावस्या पर स्नान-ध्यान के बाद दक्षिण दिशा में मुखकर काले तिल मिश्रित जल से अर्घ्य दें। इस समय पितरों को ध्यान कर गलतियों के लिए क्षमा याचना करें। इससे इंसान को सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।  
    • दक्षिण दिशा पितरों की मानी गई है। ऐसे में आषाढ़ अमावस्या पर घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक में थोड़े से तिल भिगोकर रख दें। मान्यता के अनुसार, अमावस्या पर इस टोटके को करने से पितृ प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
    • धन संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए आषाढ़ अमावस्या का दिन अच्छा माना गया है। इस दिन लाल कपड़े में अलसी के बीज और कपूर को बांध दें। इसके बाद ऊपर से कलावा लपेट दें। अंत में इसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।

     

    आषाढ़ अमावस्या 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Ashadha Amavasya 2024 Date And Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 05 जुलाई 2024 को सुबह 04 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 06 जुलाई को 04 बजकर 26 मिनट पर होगा। ऐसे में आषाढ़ अमावस्या का पर्व 05 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Shani Sade Sati: कब खत्म होगी कुंभ राशि के जातकों की परेशानी? इन उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी