Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, हो जाएंगे धनवान

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 04:22 PM (IST)

    आषाढ़ अमावस्या (Ashadha Amavasya 2025) सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है जो इस साल 25 जून को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से सु ...और पढ़ें

    Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर करें ये दान।
    Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर करें ये दान।

    HighLights

    1. अमावस्या तिथि सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है।
    2. अमावस्या हर महीने आती है।
    3. अमावस्या पर पूजा और व्रत करने से पापों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में आषाढ़ अमावस्या का दिन बहुत खास माना जाता है। इस दिन कई तरह के धार्मिक काम किए जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ अमावस्या 25 जून को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर दान-पुण्य और गंगा स्नान करने से जीवन में खुशहाली आती है। इसके साथ ही घर की दरिद्रता का नाश होता है।

    वहीं, इस दिन कुछ दान अवश्य करना चाहिए, जो इस तिथि का मुख्य अनुष्ठान भी माना जाता है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस तिथि पर क्या दान (Ashadha Amavasya 2025) करना चाहिए?

    आषाढ़ अमावस्या पर करें ये दान (Ashadha Amavasya 2025 Daan List)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को आषाढ़ अमावस्या पर लाल वस्त्रों का दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर हरे रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को आषाढ़ अमावस्या पर दही का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर लाल चंदन का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को आषाढ़ अमावस्या पर चावल का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गुड़ का दान करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर हल्दी का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को आषाढ़ अमावस्या पर सरसों के तेल का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काली उड़द का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस मौके पर आम का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर रात्रि के समय करें ये चमत्कारी उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।