Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashadha Month 2025: आषाढ़ माह में कब है देवशयनी एकादशी और गुरु पूर्णिमा? देखें त्योहार की पूरी लिस्ट

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 01:36 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में आषाढ़ (Ashadha Month 2025) के महीने को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। यह महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस माह में जप-त ...और पढ़ें

    आषाढ़ माह में शुरू होता है चातुर्मास
    आषाढ़ माह में शुरू होता है चातुर्मास

    HighLights

    1. जल्द शुरू होगा आषाढ़ का महीना।
    2. आषाढ़ में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
    3. यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अब जल्द ही आषाढ़ माह की शुरुआत होने जा रही है। इस माह में देवशयनी एकादशी व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु क्षीर सागर में शयन करने के लिए जाते हैं। इसी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होती है।

    चातुर्मास में शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इस माह में कई व्रत और पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाए जाते हैं, जिनका विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आषाढ़ माह (Ashadha Month 2025 Festival) में कब और कौन-सा व्रत और पर्व मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Ashadha Month 2025: 12 जून से लगेगा आषाढ़, जानिए किस देवता को समर्पित है ये माह और क्या करें

    आषाढ़ के प्रमुख त्योहार-व्रत (Ashadha Month Festivals and Vrat 2025 List)

    • 12 जून से आषाढ़ माह की शुरुआत होगी।  
    • 14 जून को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी।  
    • 15 जून को मिथुन संक्रान्ति है।
    • 18 जून को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
    • 21 जून को योगिनी एकादशी व्रत किया जाएगा।
    • 22 जून को योगिनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। साथ ही मासिक कार्तिगाई मनाई जाएगी।
    • 23 जून को सोम प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का अधिक महत्व है।
    • 24 जून को रोहिणी व्रत किया जाएगा।
    • 25 जून को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी।
    • 26 जून को आषाढ़ गुप्त नवरात्र की शुरुआत होगी।  
    • 27 जून से जगन्नाथ रथयात्रा की शुरू होगी।
    • 28 जून को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी।
    • 30 जून को स्कन्द षष्ठी है।
    • 01 जुलाई को कल्की जयन्ती है।
    • 03 जुलाई को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।  
    • 06 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत किया जाएगा।
    • 07 जुलाई को  देवशयनी एकादशी व्रत पारण का पारण किया जाएगा। इसी दिन वासुदेव द्वादशी मनाई जाएगी।
    • 08 जुलाई को भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा।
    • 10 जुलाई को कोकिला व्रत और गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहा जाता है।

    आषाढ़ माह में क्या करें

    अषाढ़ के महीने में पूर्वजों का पिंडदान, तर्पण और पवित्र नदी में स्नान करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कामों को करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही पितृ दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा गरीब लोगों में दान जरूर करें। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होगी और परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Ashadha Gupt Navratri 2025 Date: कैसे करें आषाढ़ गुप्त नवरात्र की घट स्थापना? जानें नियम और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी