Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर करें राशि अनुसार अभिषेक, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 02:07 PM (IST)

    हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन काल भैरव देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता है कि विधिपूर्वक ...और पढ़ें

    Kalashtami 2024: कालाष्टमी की पूजा से कार्यों में मिलेगी सफलता
    Kalashtami 2024: कालाष्टमी की पूजा से कार्यों में मिलेगी सफलता

    HighLights

    1. हर महीने कालाष्टमी मनाई जाती है।
    2. यह पर्व काल भैरव को समर्पित है।
    3. काल भैरव की पूजा से मुरादें पूरी होती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kalashtami 2024: सनातन धर्म में कालाष्टमी का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन भगवान शिव के सबसे उग्र स्वरूप काल भैरव की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन काल भैरव देव की कठिन भक्ति करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से काल भैरव देव प्रसन्न होते हैं और साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। कालाष्टमी का पर्व तंत्र विद्या सीखने वाले लोगों के लिए खास माना जाता है। यदि आप भी काल भैरव देव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन पूजा के दौरान राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और किस्मत चमक सकती है।

    मासिक कालाष्टमी 2024 और शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 24 सितंबर को दोपहर में 12 बजकर 38 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 25 सितंबर को दोपहर में 12 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में 24 सितंबर को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Masik Kalashtami 2024: कालाष्टमी की पूजा में जरूर करें इन मंत्रों का जप, सभी सुखों की होगी प्राप्ति

    राशि अनुसार अभिषेक

    • कालाष्टमी पर मेष राशि के जातक गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कालाष्टमी पर वृषभ राशि के जातक गंगाजल में दूध मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
    • कालाष्टमी पर मिथुन राशि के जातक कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।
    • कालाष्टमी पर कर्क राशि के जातक शुद्ध दही से महादेव का अभिषेक करें।
    • कालाष्टमी पर सिंह राशि के जातक गंगाजल में लाल पुष्प मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
    • कालाष्टमी पर कन्या राशि के जातक गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें।
    • कालाष्टमी पर तुला राशि के जातक पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कालाष्टमी पर वृश्चिक राशि के जातक गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कालाष्टमी पर धनु राशि के जातक दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कालाष्टमी पर मकर राशि के जातक गंगाजल में साबुत मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कालाष्टमी पर कुंभ राशि के जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कालाष्टमी पर मीन राशि के जातक गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: Masik Kalashtami 2024: आश्विन माह में कब है कालाष्टमी? जानें पूजा का सही समय और अन्य जानकारी


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी