यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ashwin Vrat Tyohar 2024: इंदिरा एकादशी से दुर्गा विसर्जन तक, आश्विन माह में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
सनातन धर्म में सभी माह का विशेष महत्व है। अब जल्द ही भाद्रपद के महीने का समापन होने वाला है। इसके बाद आश्विन माह (Ashwin Month 2024 Festivals) का शुभा ...और पढ़ें

HighLights
- आश्विन माह का अधिक महत्व है।
- इस माह में शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है।
- इसके अलावा कई पर्व मनाए जाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आश्विन माह सातवां महीना होता है। इस वर्ष माह की शुरुआत 18 सितंबर (Kab Se Hai Ashwin Month 2024) से होगी। वहीं, इसका समापन 17 अक्टूबर को होगा। इस दौरान पितृ पक्ष, इंदिरा एकादशी, शारदीय नवरात्र और दशहरा समेत आदि पर्व मनाए जाते हैं।
आश्विन माह के व्रत-त्योहारों की सूची (Ashwin Festivals 2024 List)
- 19 सितंबर को आश्विन माह की शुरुआत होगी।
- 21 सितंबर को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी।
- 25 सितंबर को जीवित्पुत्रिका व्रत किया जाएगा।
- 28 सितंबर इंदिरा एकादशी है।
- 29 सितंबर को प्रदोष व्रत व्रत किया जाएगा।
- 30 सितंबर को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
- 2 अक्टूबर को अश्विन अमावस्या पड़ रही है।
- 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी।
- 9 अक्टूबर को कल्परम्भ है।
- 10 अक्टूबर को नवपत्रिका पूजा है।
- 11 अक्टूबर को दुर्गा महानवमी पूजा, दुर्गा महाअष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
- 12 अक्टूबर को दशहरा है और शारदीय नवरात्र व्रत का पारण किया जाएगा।
- 13 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन किया जाएगा।
- 14 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी है।
- 15 अक्टूबर को प्रदोष व्रत किया जाएगा।
- 17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा व्रत और तुला संक्रांति है।
(3).jpg)
यह भी पढ़ें: Ashwin Month 2024: कब से शुरू हो रहा है आश्विन माह, जानें इससे जुड़े नियम और उपाय
शारदीय नवरात्र 2024 कैलेंडर (Shardiya Navratri 2024 Calendar)
- 03 अक्टूबर 2024- मां शैलपुत्री की पूजा
- 04 अक्टूबर 2024- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- 05 अक्टूबर 2024- मां चंद्रघंटा की पूजा
- 06 अक्टूबर 2024- मां कूष्मांडा की पूजा
- 07 अक्टूबर 2024- मां स्कंदमाता की पूजा
- 08 अक्टूबर 2024- मां कात्यायनी की पूजा
- 09 अक्टूबर 2024- मां कालरात्रि की पूजा
- 10 अक्टूबर 2024- मां सिद्धिदात्री की पूजा
- 11 अक्टूबर 2024- मां महागौरी की पूजा
- 12 अक्टूबर 2024- विजयदशमी (दशहरा)
इन बातों का रखें ध्यान
- इस माह में सच्चे मन से मां दुर्गा के पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए।
- तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए।
- किसी का बुरा नहीं सोचना चाहिए।
- ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें।
- पितरों की पूजा कर तर्पण करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: पालकी में सवार होकर आएंगी माता रानी, पैदल होगी वापसी, इन बातों का रखें ध्यान
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।