यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Astro Tips for Marriage: किन ज्योतिषीय कारणों से पति पत्नी के बीच होता है झगड़ा और क्या है उनका समाधान
Astro Tips for Marriage वैसे तो किसी भी पति पत्नी के बीच छोटा-मोटा झगड़ा हो जाना सामान्य बात है। कभी-कभी यह झगड़ा जब हद से बढ़ जाता है और यह भी समझ नह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Astro Tips for Marriage: पति पत्नी गृहस्थी की गाड़ी को मिलकर खींचते हैं। जाहिर है कभी-कभी ऐसे में विवाद भी हो जाता है। यह तू तू मैं मैं एक सामान्य घटना है। इसके विपरीत यदि यह झगड़ा रोज की बात बन जाए, और उसके पीछे के कारण के बारे में बताने में दोनों ही असमर्थ हों। तब जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं इसका रहस्य उनकी कुंडली में तो नहीं छुपा है। चलिए पंडित महेंद्र से जानते हैं, कि क्या हैं पति पत्नी के बीच तनाव के ज्योतिषीय कारण, और उनका समाधान कैसे किया जा सकता है।
यह हो सकते हैं कारण
कई बार पति पत्नी में से किसी एक की कुंडली में मांगलिक दोष हो सकता है। ऐसी स्थिति में उनके बीच तनाव आ जाता है। इसके अलावा यदि कुंडली के नौवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में अग्नि तत्व की प्रधानता हो, और उस भाव में कोई दुष्ट ग्रह बैठा हो तो भी पति पत्नी के बीच झगड़े होने लगते हैं। यदि दोनों में से किसी की कुंडली में शुक्र, मंगल और बृहस्पति तीनों ही मजबूत स्थिति में नहीं हों, तो भी उनके बीच झगड़ा होना आम बात है। यदि जन्मपत्री के अष्टम भाव में कोई पापी ग्रह बैठा हो, तो भी दोनों के बीच मेल मिलाप मुश्किल हो जाता है। राहु और शनि भी दंपत्ति के रिश्ते मैं बिगाड़ पैदा कर सकते हैं।
कैसे सुधारे रिश्ते को
सबसे पहले तो वैवाहिक संबंध स्थापित करने के पूर्व ही दोनों की जन्मपत्री को मिला कर देख लेना चाहिए। इससे मंगल दोष का तो पता चलता ही है साथ ही साथ अन्य दोषों की भी जानकारी हो जाती है। यदि इसके बाद भी झगड़े हो रहे हों, तो कुछ बातों को अपनाकर इस पर रोक लगाई जा सकती है। यदि पति पत्नी दोनों सप्ताह में एक बार साथ में मंदिर जाकर दर्शन करें तो उनके रिश्ते मजबूत होते हैं। इसके साथ दोनों को साथ में बैठकर भोजन करना चाहिए।
रसोईघर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा का केंद्र होता है। इसलिए रात को भोजन करने के बाद रसोई में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, और किचन को भी साफ सुथरा रखना चाहिए। शयन कक्ष में फूल पत्तियों, पक्षियों के जोड़े, और राधा कृष्ण की जुगल जोड़ी की तस्वीर लगाने से भी पति पत्नी का रिश्ता मधुर होता है। पति पत्नी को अपने संबंध अच्छे रखने के लिए प्रतिदिन गौरी गणेश की पूजा करनी चाहिए।
खबरें और भी
मंगलवार को गणेश जी को भोग लगाना चाहिए। यदि दंपत्ति अपने संबंध को सुधारना चाहते हैं, तो शनिवार की शाम साथ में बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। पूजा करते समय ओम नमः शिवाय का जाप जरूर करें, इससे भी आपसी रिश्ते प्रगाढ़ होते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।