Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Astro Tips: रोजाना गाय को रोटी खिलाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, कृपा बरसाते हैं समस्त देवी-देवता

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 11:42 AM (GMT+05:30)

    हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है और एक माता के समान दर्जा दिया जाता है इसलिए गाय को ‘गौ माता’ कहकर भी संबोधित किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं ...और पढ़ें

    Gau seva niyam (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Gau seva niyam (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में पूजनीय मानी गई है गाय।
    2. गाय को रोजाना रोटी खिलाना होता है शुभ।
    3. साधक को मिलने लगते हैं अच्छे परिणाम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है, इसलिए गाय की सेवा और पूजा करने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसी के साथ हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गाय को पहली रोटी खिलाना भी बहुत ही शुभ माना गया है। इसे न केवल पुण्य का काम माना गया है, बल्कि इससे जीवन में अद्भुत परिणाम भी देखने को मिलते हैं।

    गाय को रोटी खिलाने के लाभ

    हिंदू शास्त्रों में यह माना गया है कि व्यक्ति को रोजाना पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। इस कार्य को यज्ञ और दान के समान ही पुण्यदायी माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है। इसी के साथ सच्चे मन से गौ माता की सेवा करने और उन्हें रोटी खिलाने से साधक को देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है और उसके सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    खिला सकते हैं ये चीजें

    आप चाहें, तो गाय की रोटी बनाकर रख सकते हैं और समय मिलने पर गाय माता को खिला सकते हैं। गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाना भी काफी शुभ माना गया है। इससे साधक को गौमाता के आशीर्वाद से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी के साथ ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गाय को हरा चारा खिलाने से जातक के करियर में लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें - Lord Shiva Mantra: शिव जी के इन मंत्रों के जप से जीवन होगा खुशहाल, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    रखें इन बातों का ख्याल

    अगर आप गाय को पहली रोटी खिलाने के बाद भोजन करते हैं, तो इससे साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि गाय को कभी भी सूखी या फिर खाली रोटी न दें। उसमें थोड़ा-सा गुड़ या घी मिलाकर ही गाय को रोटी देनी चाहिए। इसी के साथ गाय को बासी रोटी खिलाना भी शुभ नहीं माना जाता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Shukra Margi 2025: शुक्र की बदली चाल, इन राशियों की बल्ले-बल्ले, अब हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।