Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुबह उठने से पहले अगर आए ये सपने, तो समझ लीजिए जल्द होने वाला है घर में पैसा

    Updated: Thu, 29 May 2025 10:00 AM (IST)

    ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए कुछ खास सपने बताते हैं कि आपके घर में लक्ष्मी आने वाली हैं। यदि आपने खुद को नदी में नहाते हुए देखा है तो यह धन लाभ का संकेत ...और पढ़ें

    यदि आपको ब्रह्म मुहूर्त में देखा गया सपना होता है सच।
    यदि आपको ब्रह्म मुहूर्त में देखा गया सपना होता है सच।

    HighLights

    1. रात के वक्त दिन भर की बातों को दिमाग करता है प्रोसेस।
    2. सुबह भोर के सपने ही देते हैं भविष्य की घटनाओं के संकेत।
    3. कई बार लोगों को सपनों के जरिये मिलता है धन आने का संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। हर रात को हम सोते हैं और अगले दिन उठते हैं। मगर, सपने कभी-कभी ही आते हैं। आप जो सपने देखते हैं, उनमें से भी बहुत कम ही आपको पूरी तरह से याद रहते हैं।   

    यदि आपको ब्रह्म मुहूर्त में देखा गया सपना याद है। यदि आपने उस सपने में कुछ ऐसी चीजें देखीं हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं, तो यकीन जानिए आपके घर में लक्ष्मी आने वाली हैं। 

    मगर, इसकी शर्त ये है कि ये सपने आपने सुबह ब्रह्म मुहूर्त में यानी सुबह 4 बजे से सूर्योदय के पहले देखे हों। ऐसा होने पर ही उन सपनों के सच होने की संभावना होती है। दरअसल, ब्रह्म मुहूर्त को देवी-देवताओं का समय माना जाता है।

    रात को दिमाग करता है प्रोसेस

    रात को आने वाले सामान्य सपने आपको इसलिए आते हैं क्योंकि दिनभर में आपने जो भी देखा-सुना होता है, उसे दिमाग प्रोसेस कर रहा होता है। बेकार की चीजें आपके दिमाग से निकल रही होती हैं और काम की बातों को दिमाग स्टोर कर लेता है।

    खबरें और भी

    तो चलिए जानते हैं कि यदि आपने भोर के समय में ऐसा कोई सपना देखा है, तो इसका क्या लाभ आपको मिलने वाला है। 

    नदी में नहाते हुए खुद को देखना

    इसी तरह से यदि आप खुद को नहाते हुए देखते हैं खासतौर पर किसी नदी में अगर खुद को स्नान करता हुआ देखते हैं, तो यह बताता है कि आपको धन लाभ होने वाला है। यह सपना कर्ज के खत्म होने का संकेत भी देता है। इसके साथ ही यह बताता है कि आर्थिक तंगी के खत्म होने का भी समय अब आ गया है। 

    ​यह भी पढ़ें- Rambha Teej 2025: 11 दैवीय अप्सराओं में से एक थी रंभा, फिर ऋषि विश्वामित्र ने क्यों दिया था श्राप

    सपने में अनाज भंडार देखना

    अगर आपने सपने में अनाज का भंडार देखा है, तो समझ लीजिए कि आपका कोई बड़ा काम जल्द होने वाला है। ऐसा काम जिसके लिए आप लंबे समय से परेशान थे, वह जल्द ही साकार हो जाएगा। यदि आपका कोई काम अटका नहीं था, तो यह सपना बताता है कि आपको अचानक धन लाभ होने वाला है।

    ​यह भी पढ़ें- ॐ के साथ ही क्यों बोला जाता है मंत्र, जानिए इसका महत्व और खास बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।