Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Daan ka Mahatva: दान करने से मिलता है पुण्य फल, पर भूल से भी न करें ये गलतियां

    Updated: Mon, 01 Dec 2025 04:07 PM (IST)

    सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। लेकिन वहीं कुछ चीजों का दान करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन चीजों के दान से ...और पढ़ें

    Daan Ke Niyam in hindi (AI Generated Image)

    Daan Ke Niyam in hindi (AI Generated Image)

    HighLights

    1. दान से पुण्य मिलता है, पर कुछ दान अशुभ

    2. नुकीली चीजें और फटी पुस्तकें न करें दान

    3. इस्तेमाल किया तेल दान करने से बचें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, दान करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। दान का अर्थ होता है उस वस्तु से अपना अधिकार समाप्त करना। धार्मिक कार्यक्रमों, गरीबों व जरूरतमंद लोगों या फिर धार्मिक स्थलों पर दान करना काफी शुभ माना जाता है।

    दान-पुण्य करने वाले व्यक्ति पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। लेकिन कुछ चीजों का दान करने से आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन-सी चीजें हैं, जिनका दान करने से बचना चाहिए।

    न करें इन चीजों का दान

    हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कभी भी नुकीली चीजें जैसे चाकू, छुरी, सुई या कैंची आदि का भी दान नहीं करना चाहिए। धार्मिक दृष्टि से इन चीजों का दान करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया। इस तरह के दान से आपको गृह क्लेश की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

    यदि आप किसी को धार्मिक पुस्तक आदि का दान कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि वह किताबें फटी हुई नहीं होनी चाहिए। इसका आपके भाग्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

    नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

    jhadu i

    हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को झाड़ू का दान करना शुभ नहीं माना गया। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं, जिससे आपको धन संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

    खबरें और भी

    बढ़ सकते हैं जीवन के कष्ट

    शनि देव की कृपा के लिए सरसों के तेल का दान करना शुभ माना गया है। लेकिन इस बात का खासतौर से ध्यान रखें, कि इस्तेमाल हो चुके तेल का भूलकर भी दान नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपको शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जिससे अशुभ परिणाम मिलते हैं और जीवन में कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

    shani dev i (1)

    जरूर रखें इन बातों का ध्यान

    शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार ही दान करना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन का दान दे रहे हैं, तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान जरूर रखें कि भोजन बासी या जूठा नहीं होना चाहिए। वरना आपको इसके शुभ परिणाम की जगह अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Paush Month 2025: कब से हो रही है पौष माह की शुरुआत, रखें खास बातों का ध्यान

    यह भी पढ़ें - Laddu Gopal: सर्दी में कैसे करें लड्डू गोपाल की सेवा और किन चीजों का लगाएं भोग? पढ़ें जरूरी बातें 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।