Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Baba Vanga: कौन थीं बाबा वेंगा? जिनकी सच हो रही हैं रहस्यमयी भविष्यवाणियां

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 12:44 PM (IST)

    बाबा वेंगा (Baba Vanga) जिन्हें 'बाल्कन का नास्त्रेदमस' कहा जाता है, बुल्गारिया की एक रहस्यमयी भविष्यवक्ता थीं। 12 साल की उम्र में अपनी आँखों की रोशनी ...और पढ़ें

    Baba Vanga: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां।

    Baba Vanga: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां।

    HighLights

    1. बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था।

    2. उनका जन्म 31 जनवरी 1911 में बुल्गारिया में हुआ था।

    3. बाबा वेंगा को बाल्कन का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के इतिहास में कई ऐसे नाम रहे हैं, जिन्होंने अपनी रहस्यमयी शक्तियों और भविष्यवाणियों से लोगों को हैरान किया है। इन्हीं में से एक नाम है बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga) का, जिन्हें 'बाल्कन का नास्त्रेदमस' भी कहा जाता है। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी उनकी बहुत सी भविष्यवाणियां लगातार चर्चा का विषय बनी रहती हैं, क्योंकि उनमें से कई सच साबित हुई हैं।

    Baba Vanga predictions

    कौन थीं बाबा वेंगा? (Who Was Baba Vanga?)

    बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। उनका जन्म 31 जनवरी 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। उनका बचपन सामान्य था, लेकिन 12 साल की उम्र में एक भयानक तूफान ने उनकी जिंदगी बदल दी। इस तूफान में उनकी आंखों में रेत भर गई, जिससे पूरी तरह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई। हालांकि यह घटना ही उनकी रहस्यमयी शक्तियों के बाहर आने की वजह बनी।

    ऐसा कहा जाता है कि इसके बाद से ही उन्हें भविष्य देखने की चमत्कारी शक्ति मिली। बाद में उनकी इस शक्ति के बारे में लोगों को पता चला। फिर दुनिया भर से लोग धीरे-धीरे उनके पास अपनी समस्याओं का हल और भविष्य जानने के लिए आने लगे।

    बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां (Predictions Of Baba Venga)

    बाबा वेंगा ने अपने जीवनकाल में लगभग 50 साल तक भविष्यवाणियां कीं। उन्होंने अपनी मृत्यु 11 अगस्त 1996 से पहले 5079 तक के लिए भविष्यवाणियां की थीं। उनकी कई भविष्यवाणियां सच भी साबित हुई हैं, तो आइए कुछ के बारे में जानते हैं।

    खबरें और भी

    • द्वितीय विश्व युद्ध - उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के परिणाम की सटीक भविष्यवाणी की थी।
    • सोवियत संघ का विघटन - बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के पतन की भविष्यवाणी भी की थी, जो 1991 में सच हुई।
    • 9/11 का आतंकी हमला - सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणियों में से एक 9/11 के आतंकी हमले की थी।
    • प्रिंसेस डायना की मृत्यु - उन्होंने प्रिंसेस डायना की मृत्यु के बारे में भी बताया था।
    • 2004 की सुनामी - उन्होंने 2004 में आई हिंद महासागर की सुनामी का भी अनुमान लगाया था।
    • कोरोना महामारी - 2020 में फैली कोरोना महामारी को भी उनकी भविष्यवाणियों से जोड़ा गया है।

    आने वाले सालों के लिए भविष्यवाणियां

    आज भी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, खासकर आने वाले सालों के लिए, दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही हैं। 2025 और उसके बाद के लिए भी उन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें आर्थिक मुश्किलें, प्राकृतिक आपदाएं और यूरोप में संघर्ष जैसी बातें शामिल हैं। हालांकि ये भविष्यवाणियां कई बार बहस का भी मुद्दा रहती हैं।

    यह भी पढ़ें: 5 जुलाई को लेकर जापान के लोगों में क्यों बैठा डर, क्या है जापानी Baba Vanga की भविष्यवाणी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।