Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की इन 5 भविष्यवाणियों से साल 2024 में मच सकती है खलबली

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 08:00 AM (IST)

    बाबा वेंगा का जन्म 3 अक्टूबर 1911 को बुल्गारिया में हुआ था। बाल्यावस्था से बाबा वेंगा को दृष्टि से संबंधित समस्या थी। आसान शब्दों में कहें तो बुल्गारि ...और पढ़ें

    Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की इन 5 भविष्यवाणियों से साल 2024 में मच सकती है खलबली
    Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की इन 5 भविष्यवाणियों से साल 2024 में मच सकती है खलबली

    HighLights

    1. एक जानकार की मानें तो बाबा वेंगा की भविष्यवाणी आज तक तकरीबन 90 फीसदी सही हुई हैं।
    2. बाबा वेंगा की दूसरी भविष्यवाणी कैंसर और अल्जाइमर जैसे खतरनाक बीमारी के लिए है।
    3. साल 2024 में कैंसर जैसी खतरनाक और लाइलाज बीमारी का उपचार मिल सकता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा अपनी सटीक और सत्य भविष्यवाणी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। आज तक बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणी सही साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने साल 2024 के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी की थीं। इनमें एक विश्व के सबसे बड़े नेता की भविष्यवाणी भी शामिल है। साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण भविष्यवाणी की है। इस भविष्यवाणी के सार्वजनिक होने से पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। जानकारों में बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लेकर चर्चा जोर शोर से है। कई जानकारों का मानना है कि अगर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो इसका असर पूरे विश्व पर पड़ेगा। इससे विश्व की आर्थिक, सामाजिक, व्यापारिक और राजनितिक समीकरण बिगड़ सकता है। आइए, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी जानते हैं-

    बाबा वेंगा

    बाबा वेंगा का जन्म 3 अक्टूबर, 1911 को बुल्गारिया में हुआ था। बाल्यावस्था से बाबा वेंगा को दृष्टि से संबंधित समस्या थी। आसान शब्दों में कहें तो बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा अंधी थीं। उन्हें रहस्यवादी कहकर संबोधित किया जाता था। उनकी कई भविष्यवाणी आज तक सच साबित हुई हैं। उन्होंने पूर्व में इंदिरा गांधी के लिए भी भविष्यवाणी की थीं। उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई थीं। इसके अलावा, उन्होंने कई डरावनी भविष्यवाणी की हैं, जो एक-एक कर समय पर सच साबित हो रही हैं। एक जानकार की मानें तो बाबा वेंगा की भविष्यवाणी आज तक तकरीबन 90 फीसदी सही हुई हैं। अतः 2024 की 5 भविष्यवाणी लोगों को डरा रही हैं।

    यह भी पढ़ें: अक्षरधाम मंदिर न्यू जर्सी: सेवा-भाव से रचा सर्वोत्तम शिल्प

     

    बाबा वेंगा की 5 भविष्यवाणी

    • जानकारों की मानें तो बाबा वेंगा ने साल 2024 के लिए जो 5 भविष्यवाणी की हैं। इनमें रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मृत्यु भी शामिल है। भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2024 में रूस के राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की जा सकती है। इस साजिश में उनके देश के लोग शामिल हो सकते हैं।
    • बाबा वेंगा की दूसरी भविष्यवाणी कैंसर और अल्जाइमर जैसे खतरनाक बीमारी के लिए है। इस भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2024 में कैंसर जैसी खतरनाक और लाइलाज बीमारी का उपचार मिल सकता है। आसान शब्दों में कहें तो इन बीमारियों का इलाज साल 2024 से हो सकता है।
    • बाबा वेंगा की तीसरी भविष्यवाणी आर्थिक संकट से संबंधित है। इस भविष्यवाणी के अनुसार साल 2024 में विश्व आर्थिक संकट से गुजर सकता है। इससे विश्व की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है।  
    • बाबा वेंगा की चौथी भविष्यवाणी सबसे अधिक खतरनाक है। इस भविष्यवाणी के अनुसार, विश्व का सबसे बड़ा देश जैविक हथियार का टेस्ट कर सकता है। इसका परीक्षण किस जगह पर होगा। यह विचारणीय बात है।
    • बाबा वेंगा की पांचवी भविष्यवाणी ग्लोबल वार्मिंग को लेकर है। इसमें भविष्यवाणी की गई है कि विश्व को साल 2024 में मौसम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

    यह भी पढ़ें: जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी