यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bada Mangal 2024: 28 मई को मनाया जाएगा साल का पहला बड़ा मंगल, तुरंत नोट करें सही पूजा विधि
बड़ा मंगल (Bada Mangal 2024) का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि इस अवसर पर वीर हनुमान की पूजा करने स ...और पढ़ें

HighLights
- बड़ा मंगल का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
- इस दिन भगवान हनुमान की पूजा होती है।
- इस साल का पहला बड़ा मंगल 28 मई, 2024 को पड़ रहा है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bada Mangal 2024: हिंदू वर्ष का तीसरा महीना ज्येष्ठ होता है। धार्मिक दृष्टि से इस माह का बड़ा महत्व है। इसके साथ ही इसमें आने वाले सभी मंगलवार का भी अपना एक खास महत्व है। इस दौरान पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। यह भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है।
ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दौरान रामभक्त हनुमान को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें उनकी विधि और भाव के साथ पूजा करनी चाहिए। साथ ही सभी पूजा नियमों का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: कर्ज मुक्ति के लिए साल के पहले बड़ा मंगल पर करें यह काम, होगा सभी दुखों का अंत
बड़ा मंगल 2024 पूजा विधि
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
- एक वेदी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं और उसमें हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान करें।
- इसके बाद गंगाजल, दूध, दही, शहद, चंदन और शुद्ध जल से पवन पुत्र का अभिषेक करें।
- फिर हनुमान जी को लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाएं।
- चंदन का इत्र अर्पित करें।
- रामभक्त को लाल चोला अर्पित करें।
- तुलसी की माला अर्पित करें।
- चमेली का तेल या फिर देसी घी का चौमुखी दीपक जलाएं।
- लड्डू का भोग लगाएं।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- हनुमान जी के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
- आरती से पूजा का समापन करें।
- हनुमान जी के साथ प्रभु श्रीराम की पूजा जरूर करें।
हनुमान जी को प्रसन्न करने का मंत्र
1. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय
प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।।
2. वायुपुत्र ! नमस्तुभ्यं पुष्पं सौवर्णकं प्रियम् |
पूजयिष्यामि ते मूर्ध्नि नवरत्न समुज्जलम् ।।
3. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहरणाय
सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा ।।
यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: बड़े मंगल की पूजा थाली में शामिल करें ये चीजें, बरसेगी वीर हनुमान की कृपा और बढ़ेगा धन-यश
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।