यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल पर करें इन चीजों का दान, दूर होंगी जीवन की सभी मुश्किलें
बड़ा मंगल (Bada Mangal 2024) हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि बजरंगबली की पूजा करने से प्रभु श्रीराम खुश होते हैं। साथ ही जीवन क ...और पढ़ें

HighLights
- ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है।
- यह भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है।
- इस साल 2024 में चार बड़े मंगल आएंगे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। यह भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि बजरंगबली की पूजा करने से प्रभु श्रीराम खुश होते हैं। साथ ही जीवन के सभी संकटों का नाश होता है। इस साल 2024 में चार बड़े मंगल आएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की पूजा के साथ दान-पुण्य करने का भी विधान है, तो आइए जानते हैं इस दिन क्या दान करना शुभ माना जाता है ?
.jpg)
चोला का दान
बड़ा मंगल पर दान-पुण्य करने से हनुमान जी खुश होते हैं। ऐसा कहा जाता है इस शुभ अवसर पर उन्हें लाल रंग का चोला अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही जरूरतमंदों को लाल कपड़े का दान करना चाहिए। ऐसा करने से बजरंगबली का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही विवाह की मुश्किलें समाप्त होती हैं और पैसों से जुड़ी दिक्कत दूर होती है।
गुड़ का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बड़े मंगल पर गुड़ का दान बेहद शुभ माना जाता है। इससे राम भक्त की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अगर आपको वीर हनुमान की पूर्ण कृपा चाहिए, तो आपको किसी मंदिर या फिर किसी जरूरतमंद को गुण का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता। साथ ही जीवन में शुभता और मिठास का आगमन होता है।
घी का दान
घी को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। कोई भी पूजा इसके बिना पूर्ण नहीं होती है, क्योंकि यह पूजा-पाठ का मुख्य भाग है। ऐसे में बड़े मंगल के दिन घी का दान जरूर करें। घी का दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही जीवन उन्नति की ओर अग्रसर होता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Shani Dev Puja: भगवान शनि की कृपा पाने के लिए करें ये कार्य, हर काम में मिलेगी सफलता
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।