Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2024: कब-कब है बड़ा मंगल ? इस दौरान भूलकर भी न करें ये कार्य

    Updated: Fri, 24 May 2024 09:28 AM (IST)

    ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल (Bada Mangal 2024) कहा जाता है। इस माह का पहला बड़ा मंगल 28 मई 2024 को पड़ रहा है। यह भगवान हनु ...और पढ़ें

    Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल कब-कब है ?
    Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल कब-कब है ?

    HighLights

    1. ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है।
    2. इस माह का पहला बड़ा मंगल 28 मई, 2024 को पड़ रहा है।
    3. यह भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा करने से भक्तों को फलदायी परिणाम मिल सकते हैं। इसे बुढ़वा मंगलवार भी कहा जाता है।

    इस साल 2024 में चार बड़ा मंगल आएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है, तो आइए इसकी तिथि के बारे में जानते हैं -

    बड़ा मंगल कब-कब है ?

    • पहला बड़ा मंगल- 28 मई 2024
    • दूसरा बड़ा मंगल - 4 जून 2024
    • तीसरा बड़ा मंगल - 11 जून 2024
    • चौथा बड़ा मंगल - 18 जून 2024

    हनुमान जी मंत्र

    1. ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।

    2. ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

    बड़ा मंगल पर क्या नहीं करना चाहिए ?

    • बड़ा मंगल पर पूर्ण रूप से सात्विकता का पालन करना चाहिए।
    • इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • इस दिन धन के लेन-देन से बचना चाहिए और नए निवेश से भी बचना चाहिए।
    • इस अवधि में बाल और नाखून काटने से बचने चाहिए।
    • बड़ा मंगल पर वायव्य, पश्चिम और उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। (यात्रा जरूरी हो तो गुड़ खाकर और हनुमान जी का ध्यान करके कर सकते हैं।)
    • इस दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
    • इस तिथि पर गलती से भी काले रंग के कपड़े, लोहा, कांच, जमीन या फिर श्रृंगार का सामान नहीं खरीदना चाहिए।
    • इस दिन किसी से तेज आवाज में बात नहीं करनी चाहिए।
    • इस दिन बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए।
    • इस दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Maa Laxmi Puja: शुक्रवार को कर लें ये एक काम, घर चलकर आएंगी माता लक्ष्मी

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी