Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2024: दूसरे बड़ा मंगल पर करें सिंदूर के ये उपाय, जीवन के सभी संकट होंगे दूर

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 12:18 PM (IST)

    सनातन शास्त्रों की मानें तो ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार पर भगवान श्री राम और हनुमान जी का मिलन हुआ था। इसलिए ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल और ...और पढ़ें

    Bada Mangal 2024: दूसरे बड़ा मंगल पर करें सिंदूर के ये उपाय, जीवन के सभी संकट होंगे दूर
    Bada Mangal 2024: दूसरे बड़ा मंगल पर करें सिंदूर के ये उपाय, जीवन के सभी संकट होंगे दूर

    HighLights

    1. ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है।
    2. इस बार 4 बड़े मंगल पड़ रहे हैं।
    3. इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bada Mangal 2024 Upay: वैसे तो सभी मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। साथ ही जीवन के संकटों को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है, लेकिन ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल और बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस बार दूसरा बड़ा मंगल 04 जून (Bada Mangal 2024 Date) को है। धार्मिक मान्यता है कि पूजा के समय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आप जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बड़ा मंगल के दिन ज्योतिष शास्त्र के सिंदूर के उपायों की मदद से परेशानी को दूर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Puja Niyam: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

    सिंदूर के उपा

    • अगर आपको कार्यों में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है, तो बहते जल में सिंदूर को अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से ग्रह का बुरा असर कम होगा।
    • हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने का बेहद खास महत्व है। इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं। बड़ा मंगल के दिन चमेली का तेल और सिंदूर हनुमान जी को अर्पित करें। इस उपाय को करने से जीवन में सभी संकट खत्म होते हैं।
    • यदि घर में लड़ाई-झगड़े की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सिंदूर में थोड़ा तेल मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को लगातार चालीस दिनों तक करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा और खुशहाली आएगी।
    • इसके अलावा पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता लाने के लिए सिंदूर का उपाय बेहद फलदायी होता है। रात्रि में सोने से पहले तकिए के नीचे सिंदूर को एक पुड़िया में बांधकर रखें। सुबह इस पुड़िया को बाहर फेंक दें और घर में कपूर जलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास आती है।

    यह भी पढ़ें: Kevda Swami Temple में जंजीरों से बंधे हैं भगवान भैरव, दाल बाटी का लगाता है भोग

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।