Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2024: बड़े मंगल पर पाना चाहते हैं हनुमान जी की कृपा, तो गांठ बांध लें ये बातें

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:02 PM (IST)

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर ही भगवान श्री राम की हनुमान जी से भेंट हुई थी। ऐसे में यदि आप हनुमान जी की विशेष कृपा के पात्र ब ...और पढ़ें

    Bada Mangal 2024 बड़े मंगल पर ध्यान रखें ये बातें।
    Bada Mangal 2024 बड़े मंगल पर ध्यान रखें ये बातें।

    HighLights

    1. ज्येष्ठ माह के मंगलवार को कहा जाता है बड़ा मंगल।
    2. इस दिन हुई थी हनुमान जी और राम जी की भेंट।
    3. हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए शुभ माना गया है ये दिन।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bada Mangal Date: हनुमान जी, भगवान राम के परम भक्त माने गए हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या फिर  बुढ़वा मंगल नाम से जाना जाता है। इस साल पहला बड़ा मंगल 28 मई को पड़ा था और दूसरा बड़ा मंगल 04 जून को है। इसी तरह 11 जून और 18 जून को भी बड़ा मंगल पड़ रहे हैं। ऐसे में बड़े मंगल पर इन कार्यों को करके हनुमान जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

    कर सकते हैं ये उपाय

    बड़े मंगल पर हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए उनके समक्ष चमेली के घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही उन्हें लाल रंग का चोला अर्पित करें। भोग के रूप में बूंदी अर्पित करें। इसके साथ ही नारंगी रंग के सिंदूर में सरसों का तेल मिलाकर 11 तुलसी के पत्ते पर राम नाम लिखें। अब इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधक पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। जिससे जीवन में कोई भय या चिंता नहीं सताती।  

    घर लाएं ये चीजें

    राम जी के परम भक्त हनुमान को सिंदूर विशेष रूप से अर्पित किया जाता है, ऐसे में आप बड़े मंगल के दिन घर में सिंदूर लेकर आ सकते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी को प्रिय मानी जाने वाली गदा भी घर लेकर आ सकते हैं और हनुमान जी को अर्पित कर सकते हैं। कई मान्यताओं के अनुसार इस दिन पर केसर लाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें - Mahesh Navami 2024: महेश नवमी पर इस समय करें भगवान शिव की पूजा, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    भूलकर भी न करें ये गलतियां

    बड़ा मंगल पर सात्विक भोजन करना चाहिए और मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस अवधि में बाल और नाखून काटना भी शुभ नहीं माना जाता। साथ ही बड़े मंगल के दौरान काले रंग के कपड़े धारण करने से बचें। यदि आप इस दिन पर बड़े-बुजुर्गों या फिर महिलाओं का अपमान करते हैं, तो इससे हनुमान जी नाराज हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।