Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2025 3rd: तीसरे बड़े मंगल पर इन चीजों का करें दान, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

    Updated: Fri, 23 May 2025 12:54 PM (IST)

    तीसरा बड़ा मंगल 27 मई को पड़ रहा है। इस पर्व को लोग बुढ़वा मंगल के नाम से भी जानते हैं।इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस मौके पर हनुम ...और पढ़ें

    Bada Mangal 2025 3rd: तीसरे बड़े मंगल पर करें ये दान।
    Bada Mangal 2025 3rd: तीसरे बड़े मंगल पर करें ये दान।

    HighLights

    1. बड़े मंगल का दिन बेहद पावन माना जाता है।
    2. इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जानते हैं।
    3. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से बेहद शुभ परिणाम मिलते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बड़ा मंगल हिंदुओं के प्रमुख पर्वों में से एक है। यह ज्येष्ठ माह में आता है, जिसे लोग 'बुढ़वा मंगल' के नाम से भी जानते हैं। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से सभी संकटों का नाश होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 27 मई को तीसरा बड़ा मंगल मनाया जाएगा।

    वहीं, इस दिन (Bada Mangal 2025 3rd Tuesday) दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है, तो आइए जानते हैं कि तीसरे बड़े मंगल पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

    तीसरे बड़े मंगल पर करें ये दान (Lord Hanuman Favorite Daan List)

    चोला का दान

    तीसरे बड़े मंगल पर चोला का दान करना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह हनुमान जी को बेहद प्रिय है और इसे अर्पित करने से वे खुश होते हैं। ऐसे में इस शुभ अवसर पर वीर बजरंगी को लाल रंग का चोला अर्पित करें। इसके साथ ही जरूरतमंदों को लाल कपड़े का दान भी कर सकते हैं। इससे जीवन के सभी कष्टों का अंत होगा।

    गुड़ का दान

    तीसरे बड़े मंगल पर गुड़ का दान भी अच्छा माना जाता है। इससे राम भक्त की खास कृपा मिलती है। अगर आपको वीर हनुमान की पूर्ण कृपा चाहिए, तो आपको इस दिन किसी मंदिर या फिर किसी गरीब व्यक्ति को गुण का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता आती है।

    गदा का दान

    तीसरे बड़े मंगल पर गदा का दान शुभ माना जाता है। यह साहस का प्रतीक है और यह हनुमान जी का प्रमुख अस्त्र है। ऐसे में इसे अर्पित करने से सभी प्रकार के भयों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही व्यक्ति के अंदर साहस आता है।

    खबरें और भी

    सिंदूर का दान 

    तीसरे बड़े मंगल पर सिंदूर का दान भी बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें:  Bada Mangal 2025 3rd: तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को चढ़ाएं उनके ये प्रिय भोग, हर दिन रहेगा खुशहाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।