Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2025 3rd: तीसरे बड़े मंगल पर इन स्थानों में जलाएं दीपक, ग्रह क्लेश समेत दूर होंगे सभी कष्ट

    Updated: Thu, 22 May 2025 01:40 PM (IST)

    ज्येष्ठ महीने में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। कहते हैं कि इस दिन हनुमा ...और पढ़ें

    Bada Mangal 2025 3rd: तीसरे बड़े मंगल पर यहां जलाएं दीपक।
    Bada Mangal 2025 3rd: तीसरे बड़े मंगल पर यहां जलाएं दीपक।

    HighLights

    1. बड़ा मंगल का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
    2. इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है।
    3. हनुमान जी की पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बड़ा मंगल का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। यह भगवान हनुमान की पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इस दिन साधक उनकी विशेष पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। कहते हैं कि इस व्रत का पालन करने हनुमान जी की कृपा के साथ सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।

    वहीं, इस दिन (Bada Mangal 2025 3rd Tuesday) दीपक से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन में शुभता आती है, तो आइए उन उपाय के बारे में जानते हैं।

    तीसरे बड़े मंगल पर इन जगहों पर जलाएं दीपक (Bada Mangal 2025 3rd Deepak Lighting Remedies)

    • हनुमान जी की प्रतीमा के सामने - तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी की प्रतीमा के सामने घी या चमेली के तेल का दीपक जलाएं और इस मंत्र "ॐ हं हनुमते नमः" का 108 बार जप करें। ऐसा करने से वीर बजरंगी की कृपा मिलती है। इसके साथ ही सभी दुखों का अंत होता है।
    • घर के मुख्य द्वार पर - तीसरे बड़े मंगल पर घर के मुख्य द्वार के सामने दीपक जलाने का भी महत्व है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ घर में स्थिर लक्ष्मी वास करती हैं।
    • तुलसी के पौधे के सामने - तीसरे बड़े मंगल पर तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाना बहुत फलदायी माना जाता है, क्योंकि पवन पुत्र को तुलसी बेहद प्रिय हैं। कहते हैं कि इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।
    • घर की रसोई में - रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जो अन्न-धन की देवी हैं। ऐसे में बड़े मंगल पर रसोई घर में एक दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में बरकत आती है और जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
    • घर के ईशान कोण में - वास्तु शास्त्र के अनुसार, तीसरे बड़े मंगल पर घर के ईशान कोण में दीपक जरूर जलाना चाहिए, क्योंकि इस स्थान में देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिशा में दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन में वृद्धि होती है।

    दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान (Keep These Things In Mind While Lighting A lamp)

    • दीपक के लिए घी या चमेली के तेल का उपयोग करें।
    • दीपक में लाल बत्ती का उपयोग करें, क्योंकि लाल रंग पवन पुत्र को प्रिय है।
    • दीपक जलाते समय पवित्रता का खास ख्याल रखें।
    • दीपक साफ स्थान पर जलाएं।
    • दीपक जलाने के बाद हनुमान बाण, हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ भाव के साथ करें।

    यह भी पढ़ें: Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, घर में होगा देवी लक्ष्मी का आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।