Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2025: बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के ये 5 मंत्र दिलाएंगे सभी कष्टों से मुक्ति

    Updated: Tue, 20 May 2025 09:40 AM (GMT+05:30)

    इस बार ज्येष्ठ महीने में 5 बड़े मंगल पड़ रहे हैं। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर ही हनुमान जी भगवान श्रीराम से मिले थे। आज यानी 20 मई को दूसर ...और पढ़ें

    Bada Mangal 2025 हनुमान जी के कृपा प्राप्ति के मंत्र। (Picture Credit: Freepik)
    Bada Mangal 2025 हनुमान जी के कृपा प्राप्ति के मंत्र। (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. खास माने जाते हैं ज्येष्ठ में आने वाले मंगलवार।
    2. 20 मई को मनाया जा रहा है दूसरा बड़ा मंगल।
    3. हनुमान जी की कृपा से दूर होते हैं सभी संकट।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बड़ा मंगल (Bada Mangal Date) का दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम है। कई साधक इस दिन पर व्रत भी करते हैं। अगर आप बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जप करते हैं, तो इससे आपको वैवाहिक जीवन से लेकर कर्ज की समस्या तक, कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। 

    1. कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

    बड़े मंगल की पूजा में हनुमान जी का चित्र या मूर्ति के समक्ष बैठकर हनुमान गायत्री मंत्र (Hanuman Gayatri Mantra) का जप करना चाहिए। इससे जातक को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

    हनुमान गायत्री मंत्र - "ऊँ आञ्जनेयाय विद्महे, वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्।"

    (Picture Credit: Freepik)

    2. मिलेगा बजरंगबली जी का आशीर्वाद

    अगर आप बड़े मंगल के दिन श्रद्धापूर्वक द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र का जप करते हैं, तो इससे साधक पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती है और उसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

    द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र - ऊँ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।

    3. कर्ज की समस्या से मिलेगी राहत

    हनुमान जी का यह मंत्र आपको कर्ज की समस्या से राहत दिला सकता है। ऐसे में बड़े मंगल की पूजा के दौरान आप इस मंत्र का जप भी कर सकते हैं।

    ऊँ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    4. सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

    माना जाता है कि बड़ें मंगल के दिन भक्तिभाव से इस मंत्र का जप करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं -

    महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते। हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।

    यह भी पढ़ें - Bada Mangal 2nd 2025: आज है दूसरा बड़ा मंगल, एक क्लिक में जानें पूजा, भोग और मंत्र

    5. खुशहाल रहेगा वैवाहिक जीवन

    इस मंत्र के जप से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, इसलिए बड़े मंगलवार की पूजा में इस मंत्र का जप जरूर करना चाहिए।

    ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।

    कर सकते हैं इनका पाठ

    बड़े मंगल की पूजा में इन मंत्रों के साथ-साथ हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करने से जातक को हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में अद्भुत फायदे मिलने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें - Bada Mangal 2nd 2025: दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी की इस आरती से करें सभी मनोकामनाएं पूरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी