Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2025: बड़े मंगल से हो रही है ज्येष्ठ माह की शुरुआत, बजरंगबली की कृपा के लिए करें ये काम

    Updated: Mon, 05 May 2025 12:45 PM (IST)

    इस बार ज्येष्ठ माह की शुरुआत मंगलवार 13 मई से होने जा रही है जो शुरू होकर 10 जून तक चलेगा। ऐसे में ज्येष्ठ माह के पहले दिन यानी 13 मई को बड़ा मंगल (Ba ...और पढ़ें

    Bada Mangal 2025 बड़े मंगल पर क्या करना चाहिए?
    Bada Mangal 2025 बड़े मंगल पर क्या करना चाहिए?

    HighLights

    1. ज्येष्ठ माह के मंगलवार को कहा जाता है बड़ा मंगलवार।
    2. हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए खास है ये दिन।
    3. भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं बजरंगबली जी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ माह (Jyeshtha Month 2025) का विशेष महत्व माना गया है। ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पर हनुमान जी की पूजा का खास महत्व माना गया है। ऐसे में आप इस दिन पर हनुमान जी की विशेष कृपा के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं।

    प्रसन्न होंगे बजरंगबली

    ज्येष्ठ का महीना हनुमान जी के लिए समर्पित माना जाता है। बड़े मंगल की पूजा में आपको बजरंगबली जी को तुलसी की माला जरूर चढ़ानी चाहिए। इसके लिए नारंगी रंग के सिंदूर में सरसों का तेल मिलाएं और 11 तुलसी के पत्ते लेकर उस पर राम नाम लिखें। अब इन पत्तों की माला बनाएं और हनुमान जी को अर्पित कर दें। ऐसा करने से साधक को सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है। 

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    अर्पित करें ये चीजें

    बड़े मंगल के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू को भोग लगाएं। इसी के साथ पवनपुत्र को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल रंग का चोला भी जरूर चढ़ाएं। बड़े मंगल के दिन ये कार्य करने से भक्तों पर हनुमान जी के साथ-साथ प्रभु श्रीराम की भी कृपा बरसती है।

    यह भी पढ़ें - Bada Mangal 2025: कब शुरू होगा बड़ा मंगल? जानें इसका महत्व, पूजा विधि और डेट

    मिलेगी असीम कृपा

    बड़े मंगल पर हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए आप हनुमान मंदिर जाकर या फिर घर पर ही हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष चमेली के घी का दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में कोई भय या चिंता नहीं सताती।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें -

    करें इन मंत्रों का जाप

    • ॐ ​हं हनुमते नम:
    • ॐ ​नोम भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
    • ॐ ​हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्
    • ओम नमो भगवते हनुमते नम:
    • ॐ ​हं पवननंदनाय स्वाहा

    भूलकर भी न करें ये गलतियां

    बड़ा मंगल के दिन केवल सात्विक भोजन ही करना चाहिए। साथ ही मांस-मदिरा से दूरी बनाएं। इस दिन पर बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए। बड़े मंगल के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने से बी बचें। इस सभी बातों का ध्यान रखने पर हनुमान जी आपको ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे। 

    यह भी पढ़ें - Lord Hanuman: मंगलवार की पूजा में करें इस चालीसा का पाठ, सभी इच्छाएं होंगी पूरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।