Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2025 Start Date: बड़े मंगल पर इन चीजों का भूलकर न करें सेवन, दुखों से भर जाएगा जीवन

    Updated: Fri, 09 May 2025 11:10 AM (GMT+05:30)

    ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवारों को बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। यह भगवान हनुमान को समर्पित है। पंचाग के अनुसार इस साल बड़े मंगल (Bada Mangal 2025 ...और पढ़ें

    Bada Mangal 2025 Start Date: बड़े मंगल के नियम।
    Bada Mangal 2025 Start Date: बड़े मंगल के नियम।

    HighLights

    1. बड़ा मंगल का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
    2. ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवारों को बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है।
    3. इस दिन भक्त हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, जिसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी इसे मनाने की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। इस दिन भक्त हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और कठिन उपवास का पालन करते हैं। हालांकि बड़ा मंगल के दौरान कुछ चीजों का सेवन वर्जित माना गया है, जिनका भूलकर भी सेवन करने से जीवन दुखों से भर सकता है, तो आइए यहां जानते हैं कि इस दिन (Bada Mangal 2025 Rules) किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

    गलती से भी न करें इनका सेवन

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन तामसिक भोजन का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि मांस और मदिरा जैसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं और हनुमान जी की पूजा में विघ्न डाल सकती हैं।

    हनुमान जी ब्रह्मचारी थे और सात्विक जीवन व्यतीत करते थे, इसलिए इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से जीवन में भारी कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

    व्रती क्या खाएं? (Budhwa Mangal Dos And Donts)

    बड़ा मंगल के दिन व्रती फल, शरबत, साबुदाना, बादाम, नारियल, शकरकंद, आलू, राजगीर का आटा आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

    क्या न खाएं?

    इस दिन तामसिक भोजन जैस- मांस-मदिरा प्याज, लहसुन, मसाले, तेल, बासी भोजन, आदि चीजों से परहेज करना चाहिए।

    कब शुरू होगा बड़ा मंगल? (Bada Mangal 2025 Date)

    • प्रथम बुढ़वा मंगल - 13 मई 2025, दिन मंगलवार
    • द्वितीय बुढ़वा मंगल - 20 मई 2025, दिन मंगलवार
    • तृतीय बुढ़वा मंगल - 27 मई 2025, दिन मंगलवार
    • चतुर्थ बुढ़वा मंगल - 2 जून 2025, दिन मंगलवार
    • पंचम बुढ़वा मंगल - 10 जून 2025, दिन मंगलवार

    पूजा मंत्र (Puja Mantra)

    • ॐ हनु हनुमते नमः।।
    • ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय
    • महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी