यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस तारीख पर जन्में लोगों को मिलती है हनुमान जी की कृपा, इन कामों से प्रसन्न होते हैं बजरंगबली
अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 1 से 9 तक होते हैं जो जन्मतिथि से ज्ञात किए जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हनुमान ...और पढ़ें

HighLights
- जन्मतिथि से पता लगाया जाता है मूलांक।
- हर मूलांक की होती है कुछ साखियत।
- इस मूलांक को मिलती है हनुमान जी की कृपा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर मूलांक का संबंध किसी-न-किसी ग्रह और उस ग्रह से संबंधित देवी-देवता से भी होता है। जन्म की तारीख से मूलांक का पता किया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 24 तारीख को हुआ है, तो 2+4=6 होगा। वहीं अगर आपका जन्म 20 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा, क्योंकि 2+0=2 होगा।
इस मूलांक से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी
जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उनका मूलांक 9 होता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल हैं। साथ ही इस मूलांक को हनुमान जी के प्रिय मूलांक के रूप में भी देखा जाता है।
हनुमान जी की कृपा से इस मूलांक के जातकों में साहस, उत्साह और पराक्रम भर-भर के पाया जाता है। साथ ही इन जातकों में योद्धा के गुण भी पाए जाते हैं।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
कैसा होता है स्वभाव
मूलांक 9 के जातक काफी अनुशासनप्रिय होते हैं और इन्हें किसी भी काम में लापरवाही पसंद नहीं होती। साथ ही यह लोग सिद्धांत के भी पक्के होते हैं। शिक्षा की बात करें, तो शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 9 के जातक तीव्र होते हैं। साथ ही कला और विज्ञान में इनकी अच्छी रुचि होती है।
यह लोग हर परिस्थितियों का डटकर सामना करते हैं। साथ ही इनमें यह भी खासियत होती है कि ये लोग जिन भी काम को करने की ठान लेते हैं, उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं।
यह भी पढ़ें - Bada Mangal 2025: कब है चौथा बड़ा मंगल? इस तरह प्राप्त करें पवनपुत्र का आशीर्वाद
.jpg)
करते हैं खूब तरक्की
मूलांक 9 के जातक अच्छी-खासी जमीन-जायदाद के मालिक होते हैं। साथ ही इस मूलांक के जातक अपनी तेज बुद्धि के कारण किसी भी काम को बहुत ही आसानी से कर लेते हैं। इतना ही नहीं बजरंगबली की कृपा से मूलांक 9 के जातकों को करियर में खूब तरक्की मिलती है।
खबरें और भी
कर सकते हैं ये उपाय
मूलांक 9 के जातकों को जीवन में अधिक लाभ पाने के लिए रोजाना खासकर मंगलार के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इसके साथ ही आप सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का जप कर सकते हैं। ऐसा करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
यह भी पढ़ें - Promotion Ke Upay: जॉब में नहीं मिल रहा प्रमोशन, तो आज ही करें ये उपाय, मिलेगी गुड न्यूज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।