आने वाला है बड़ा मंगल, डायरी में अभी नोट कर लें डेट और शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ माह में आने वाले बड़े मंगल का विशेष महत्व है, इस बार चौथा बड़ा मंगल 26 मई को पद्मिनी एकादशी के शुभ संयोग में है। इस दिन हनुमान जी की साधना से सं ...और पढ़ें
-1779598184005_m.webp)
बड़े मंगल के दिन क्या न करे? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की साधना करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं। साथ ही बजरंगबली सभी बिगड़े कामों को पूरा करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन राम जी और हनुमान जी की पहली बार मुलाकात हुई थी। इसलिए इस माह के मंगलवार को बड़े मंगल के रूप में मनाया जाता है।
इस बार चौथे बड़े मंगल के दिन पद्मिनी एकादशी का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब है चौथा बड़ा मंगल और शुभ मुहूर्त के बारे में।
-1779598308158.jpg)
(AI Generated Image)
कब है चौथा बड़ा मंगल (Fourth Bada Mangal 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, चौथा बड़ा मंगल 26 मई को है। इसी दिन पद्मिनी एकादशी भी है।
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक
अमृत काल- रात 11 बजकर 29 मिनट से 01 बजकर 13 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 03 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 10 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक
बड़ा मंगल के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां
बाल, दाढ़ी या नाखून न काटें- मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना और नाखून काटना वर्जित माना जाता है। बड़े मंगल के दिन नियमों का विशेष रूप से पालन करना चाहिए।
काले कपड़े पहनने से बचें- बड़े मंगल के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। हनुमान जी को लाल रंग प्रिय है। इसलिए आप लाल या पीले वस्त्र धारण कर सकते हैं।
क्रोध और अपशब्दों का प्रयोग न करें- इसके अलावा बड़े मंगल के दिन किसी पर क्रोध न करें। किसी का अपमान न करें। बातचीत के दौरान किसी को अपशब्द न कहें।
तामसिक भोजन से बचें- बड़े मंगल के दिन भूलकर भी प्याज और लहसुन का सेवन न करें। व्रत के दौरान सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
ब्रह्मचर्य का पालन करें- बड़े मंगल के दिन ब्रह्मचर्य से जुड़े नियम का पालन करना चाहिए। ऐसा न करने से हनुमान जी नाराज हो सकते हैं।
खबरें और भी
जरूर करें दान
बड़े मंगल के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में कोई कमी नहीं होती है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।