Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 4th 2025: चौथे बड़े मंगल पर क्या लगाएं भोग और किन चीजों का करें दान? जानें पूरी डिटेल्स

    Updated: Fri, 30 May 2025 01:22 PM (IST)

    इस साल ज्येष्ठ महीने का चौथा बड़ा मंगल (Bada Mangal 4th 2025) 3 जून को पड़ रहा है। इस दिन बजरंगबली हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप् ...और पढ़ें

    Bada Mangal 4th 2025: चौथा बड़ा मंगल की भोग-दान लिस्ट।
    Bada Mangal 4th 2025: चौथा बड़ा मंगल की भोग-दान लिस्ट।

    HighLights

    1. बड़ा मंगल का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
    2. इस दिन हनुमान जी की पूजा का विधान है।
    3. इस साल ज्येष्ठ महीने का चौथा बड़ा मंगल 3 जून को पड़ रहा है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चौथा बड़ा मंगल का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। यह हर साल धूमधूाम के साथ मनाया जाता है। इस साल ज्येष्ठ महीने का चौथा बड़ा मंगल 3 जून को पड़ रहा है। यह लखनऊ और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बड़े ही भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस दिन (Bada Mangal 4th 2025) बजरंगबली हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

    इसके साथ ही सभी संकटों का नाश होता है, जब यह पर्व इतना खास है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि चौथे बड़े मंगल पर किन चीजों का भोग लगाना है और क्या दान करना है?

    चौथे बड़े मंगल के भोग (Bada Mangal 4th 2025 Bhog List)

    • बूंदी के लड्डू - हनुमान जी को बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय हैं। यह उनका सबसे प्रिय भोग है।
    • मोतीचूर के लड्डू - मोतीचूर के लड्डू भी हनुमान जी को बहुत ज्यादा प्रिय हैं।
    • बेसन के लड्डू - बेसन के लड्डू अर्पित करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही मनचाहा फल देते हैं।
    • केला - फलों में केला हनुमान जी को प्रिय है।
    • पंचामृत - इस दिन हनुमान जी को पंचामृत अर्पित करना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है।

    - करें इस मंत्र का जप - भोग लगाते समय 'ॐ हनुमते नमः' या 'जय श्री राम' मंत्र का जाप करें।

    चौथे बड़े मंगल के दान (Bada Mangal 4th 2025 Daan List)

    • वस्त्र - चौथे बड़े मंगल पर लाल या केसरिया रंग के वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है।
    • भोजन - चौथे बड़े मंगल पर जरूरतमंदों को भोजन कराएं। यह बहुत उत्तम माना जाता है।
    • मिठाई - इस शुभ दिन पर गरीबों को मिठाई का दान करना अच्छा माना जाता है।
    • सिंदूर - इस दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और मंदिर में दान भी करें।
    • दूर्वा - भगवान गणेश के साथ हनुमान जी को भी दूर्वा अर्पित की जाती है। ऐसे में इस दिन दूर्वा का दान जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: Tarot Card Reading: विनायक चतुर्थी व्रत में न करें ये गलतियां, जानिए टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी