विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़े मंगल पर भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना रुठ सकते हैं संकटमोचन हनुमान!

Published: Tue, 02 Jun 2026 08:04 AM (IST)

आज यानी 2 जून को पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यदि आप इस बड़े मंगल पर बजरंगबली की ...और पढ़ें

बड़ा मंगल पर इन गलतियों से बचें (Picture Credit: Freepik)

बड़ा मंगल पर इन गलतियों से बचें (Picture Credit: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को 'बड़ा मंगल' या 'बुढ़वा मंगल' कहा जाता है। हिंदू धर्म में यह दिन संकटमोचन हनुमान जी की आराधना के लिए परम पवित्र और विशेष माना गया है। इस दिन हनुमान जी की पूजा में नियमों और पवित्रता का पालन करना अत्यंत अनिवार्य है, क्योंकि वे अत्यंत जाग्रत और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। आइए जानते हैं कि इस पावन दिन पर आपको किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

1. तामसिक भोजन से दूरी

हनुमान जी की पूजा में पवित्रता का बहुत ध्यान रखना बहुतजरूरी है। बड़े मंगल के दिन पूरी तरह सात्विक रहें और भूलकर भी मांस, मछली, अंडे या शराब जैसे तामसिक भोजन का सेवन न करें। ऐसा करने से पूजा का फल नष्ट हो जाता है।

2. व्रत में नमक का परहेज

अगर आप बड़े मंगल का व्रत रख रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इस व्रत में नमक का सेवन वर्जित माना जाता है। व्रत के दौरान केवल मीठा भोजन या फलाहार ही करना चाहिए।

ram hanuman i

3. पूजा में न पहनें ऐसे कपड़े

बड़े मंगल पर पूजा के दौरान काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र न पहनें। हनुमान जी की पूजा में ये रंग अशुभ माने जाते हैं। इसके बजाय लाल, पीला या केसरिया (सिंदूरी) रंग के कपड़े पहनना सबसे ज्यादा शुभ और फलदायी होता है।

4. बाल, दाढ़ी और नाखून काटना वर्जित

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना या नाखून काटना बेहद अशुभ माना जाता है। बड़े मंगल पर इस नियम का सख्ती से पालन करना चाहिए, वरना घर में नकारात्मकता बढ़ती है।

5. आर्थिक लेन-देन से बचें

बड़े मंगल के दिन किसी को भी पैसा उधार न दें और न ही किसी से कर्ज लें। माना जाता है कि इस दिन किया गया धन का लेन-देन आपको भविष्य में भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

Bada Mangal ai (3)

(Picture Credit- AI Generated)

6. भूलकर भी न करें ये गलती

अपने मन को पूरी तरह शांत रखें। हनुमान जी की भक्ति में लीन रहते हुए किसी के लिए भी मन में बुरे विचार न लाएं, न ही क्रोध करें और न ही किसी के लिए अपशब्दों या कटु वचनों का इस्तेमाल करें।

7. शाम के समय घर में न रखें अंधेरा

बड़े मंगल पर सूर्यास्त के बाद यानी शाम के समय घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रखें। विशेष रूप से संध्याकाल में अपने घर के मंदिर में या मुख्य द्वार पर हनुमान जी के नाम का एक चौमुखी या साधारण दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।